मात्र 17 मिनट में फुल चार्ज होने वाला Poco F4 GT लॉन्च, 64MP कैमरा और 12GB RAM समेत धाकड़ फीचर्स

Poco F4 GT में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर पर काम करता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2022 14:08 IST
ख़ास बातें
  • Poco ने Poco F4 GT स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है।
  • Poco F4 GT के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत 49,000 रुपये है।
  • Poco F4 GT में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco ने Poco F4 GT स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Poco

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco ने Poco F4 GT स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Redmi K50 Gaming Edition का रिब्रांडेंड वर्जन कहा जा रहा है जो कि इसी साल चीन में लॉन्च हुआ था। Poco F4 GT मार्केट में एक हार्डकोर गेमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर आया है और बेहतरीन प्रर्दशन प्रदान करने का दावा करता है। यह UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5 RAM, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और LiquidCool Technology 3.0. के साथ अलग गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Poco F4 GT की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Poco F4 GT के 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 599 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 49,000 रुपये है। यह शुरुआत में 499 यूरो यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 40,800 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। वहीं 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 57,100 रुपये है। यह शुरुआत में 599 यूरो यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 49,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। उपलब्धता की बात करें तो स्मार्टफोन 28 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को Cyber Yellow, Knight Silver और Stealth Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।


Poco F4 GT के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco F4 GT में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन LiquidCool Technology 3.0 के साथ Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.9 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 62 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4,700mAh दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि बैटरी सिर्फ 17 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F4 GT, Poco F4 GT Price, Fast Charging Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.