Poco F3 GT फोन US FCC लिस्टिंग पर लिस्ट, Wi-Fi 6 के साथ हो सकता है लॉन्च

पोको एफ3 जीटी स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे चीन में इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 जून 2021 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Poco F3 GT की लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है
  • Wi-Fi 6 के साथ दस्तक दे सकता है पोको एफ3 जीटी
  • यह फोन MIUI 12 पर काम कर सकता है

Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है Poco F3 GT

Poco F3 GT स्मार्टफोन कथित रूप से US FCC लिस्टिंग पर लिस्ट हुए है, जहां से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर 21061110AG के साथ लिस्ट है और उल्लेख किया गया है कि यह एक Poco फोन है। पोको एफ3 जीटी को लेकर अटकले लगाई जा रही है कि यह Redmi 40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि अप्रैल में चीन में लॉन्च हुआ था। Poco India ने पोको एफ3 जीटी फोन के लिए पिछले महीने एक टीज़र वीडियो साझा की थी, जिसको लेकर खुलासा किया गया था कि फोन इस साल तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा हालांकि उस वक्त लॉन्च की सटिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ था।

Fcc लिस्टिंग में Poco स्मार्टफोन मॉडल नंबर 21061110AG के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Poco F3 GT हो सकता है। लिस्टिंग में यह फोन Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ लिस्ट है। यह फोन MIUI 12 पर काम कर सकता है और इसमें ब्लूटूथ के साथ-साथ एनएफसी क्षमता भी दी जा सकेगी। एफसीसी लिस्टिंग के अलावा, इस फोन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा दी गई थी, हालांकि बाद में इसे Gadgets 360 द्वारा स्वतंत्र रूप से वेरिफाई किया गया।
Advertisement

पोको एफ3 जीटी स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे चीन में इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पोको एफ3 जीटी को लेकर टीज़ किया है कि यह फोन मीडियाटक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ भारत में साल 2021 की तीसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है।

पोको एफ3 जीटी यदि सच में रेडमी के40 गेमिंग एडिशन का रीब्रांडेड वर्ज़न होता है तो हम काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फोन किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।
Advertisement
 

Redmi K40 Gaming Edition specifications

रेडमी के40 गेमिंग एडिशन फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच full-HD+ (1,080x2,400 pixels) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM व 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा f/1.65 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है,  8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि स्क्रीन के बीचोबीच होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 5G, 4G, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। शाओमी ने फोन में 5,065mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। रेडमी के40 गेमिंग एडिशन फोन आईपी53 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है। यह फोन 8.3mm मोटा और 205 ग्राम भारी है। स्पीकर्स के लिए फोन में जेबीएल को ट्यून किया गया है। इसके अलावा, फोन में एक एल-आकार का यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर दिया गया है। Redmi K40 गेमिंग एडिशन में Vapour chamber LiquidCool टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके साथ white graphene दिया गया है जो कि फोन को लोड के तहत ठंडा रखता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Physical gaming triggers
  • 5G-ready SoC
  • 120Hz refresh rate AMOLED display
  • 67W fast charging
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.