Poco F2 Pro और Redmi K30 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने हाल ही में लॉन्च हुए Poco F2 Pro को Redmi K30 Pro के साथ रखकर यह जानने की कोशिश की है, आखिर इन दोनों ही फोन में अंतर क्या है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 मई 2020 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 Pro और Redmi K30 Pro हैं 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस
  • 4,700 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं पोको एफ2 प्रो और रेडमी के30 प्रो
  • दोनों ही फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं

Poco F2 Pro, Redmi K30 Pro में है 20 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Poco F2 Pro स्मार्टफोन मंगलवार को टॉप स्पेसिफिकेशन जैसे स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक दे चुका है। यह फोन Redmi K30 Pro से प्रेरित लगता है, जो कि इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन काफी हद तक एक जैसे हैं और कुछ ही ऐसी भी बाते हैं जो इन दोनों फोन को एक-दूसरे से अलग बनाती हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन में 4,700 एमएएच की बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मोजूद है। यहां तक की दोनों फोन में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। हमने हाल ही में लॉन्च हुए पोको एफ2 प्रो को रेडमी के30 प्रो के साथ रखकर यह जानने की कोशिश की है, आखिर इन दोनों ही फोन में अंतर क्या है।
 

Poco F2 Pro vs Redmi K30 Pro: Price

पोको एफ2 प्रो की शुरुआती कीमत EUR 499 (करीब 41,500 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 599 (करीब 50,000 रुपये) में बेचा जाएगा। इस फोन के चार कलर वेरिएंट हैं- साइबर ग्रे, इलेक्ट्रिक पर्पल, नियॉन ब्लू और फैंटम व्हाइट।

Redmi K30 Pro की कीमत CNY 2,999 (करीब 32,500 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 3,399 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट के प्रीमियम 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (करीब 40,000 रुपये) होगी। यह हैंडसेट मूनलाइट व्हाइट, स्काई ब्लू, स्टार रिंग पर्पल और स्पेस ग्रे रंग में उपलब्ध है।
 

Poco F2 Pro vs Redmi K30 Pro: Specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पोको एफ2 प्रो और रेडमी के30 दोनों ही फोन लगभग एक जैसे ही हैं। डुअल-सिम (नैनो) पोको एफ2 प्रो एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI फॉर पोको पर चलता है। वहीं, रेडमी के30 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। MIUI फॉर पोको अपने ही पोको लॉन्चर के साथ आता है, जबकि MIUI 11 एमआईयूआई 11 लॉन्चर के जरिए आता है। दोनों ही फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

दोनों ही स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक दी गई है, जिसमें माइक्रो एसडी सपोर्ट भी मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एफ2 प्रो और रेडमी के30 दोनों ही क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX686 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है, इसमें ऑप्टिरल इमेज स्टेब्लाइजेशन दिया गया है। पोको एफ2 प्रो के बाकि कैमरों में 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, जो कि 123 डिग्री फील्ड व्यू देता है, 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। दूसरी तरफ रेडमी के30 प्रो में 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 


इन सब के अलावा दोनों फोन में 4,700 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसमें 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट  मौजूद होगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल मोड 5जी (NSA SA), 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन शामिल हैं। दोनों ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  2. Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
  3. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  4. EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
  5. Aadhaar सेंटर कैसे खोजें, MapmyIndia और Google Maps के जरिए सब होगा आसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
  2. Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
  3. Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  6. Amazon Mega Electronic Days Sale: लैपटॉप पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील
  7. Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा Hasselblad ब्रांडेड कैमरा मॉड्यूल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
  9. Motorola Edge 70 Pro जल्द होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर टीजर हुआ जारी, जानें सबकुछ
  10. Lenovo ने लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप Lecoo Bellator 7000, जानें क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.