Poco F1 Lite हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस

Poco F1 Lite को गीकबेंच पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 मार्च 2019 14:52 IST
ख़ास बातें
  • दो गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट हुआ Poco F1 Lite
  • एंड्रॉयड पाई के साथ आ सकता है पोको एफ1 लाइट
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है Poco F1 Lite में

Poco F1 Lite हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस

Poco F1 Lite को गीकबेंच पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि पोको एफ1 लाइट पिछले साल लॉन्च हुए Poco F1 की तरह तो बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। बेंचमार्क लिस्टिंग में Poco F1 Lite एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता दिख रहा है। याद करा दें कि Poco F1 को पिछले साल एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला था और हाल ही में हैंडसेट को मीयूआई बीटा अपडेट के साथ Widevine L1 सपोर्ट मिला है।

SlashLeaks ने सबसे पहले इसे रिपोर्ट किया है। गीकबेंच वेबसाइट पर कई लिस्टिंग है, इनमें से एक लिस्टिंग में इस आगामी स्मार्टफोन को "Xiaomi uranus" नाम दिया गया है। वहीं, अन्य लिस्टिंग में हैंडसेट को Poco F1 Lite टाटइल दिया गया है। दोनों गीकबेंच लिस्टिंग पर दिए स्पेसिफिकेशन हालांकि एक दूसरे से मिलते जुलते हैं।

लिस्टिंग से पता चला है कि यह आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) के साथ आएगा। इसमें 1.61 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हो सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि लिस्टिंग की अपलोड डेट 14 मार्च है, यह इस बात की ओर इशारा कर रही है कि नए मॉडल की टेस्टिंग की जा रही है।

याद करा दें कि पिछले साल लॉन्च हुए Poco F1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.6 के साथ उतारा गया था। पिछले साल दिसंबर में हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 अपडेट मिला था। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। बता दें कि Xiaomi ने फिलहाल Poco F1 Lite को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

नए मॉडल को लाने के बजाय Xiaomi अपने Poco F1 स्मार्टफोन को कई सॉफ्टवेयर अपडेट दे चुकी है। हाल ही में कंपनी ने नए मीयूआई 10 बीटा अपडेट में हैंडसेट को Widevine L1 सपोर्ट दिया है। इसके अलावा एक अन्य मीयूआई बीटा अपडेट के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) सपोर्ट को भी जारी किया गया था। पोको एफ1 को मीयूआई 10.2.3.0 अपडेट मिल चुका है जो फरवरी एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F1 Lite, Poco, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  2. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  3. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  4. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  5. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  6. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  9. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.