Poco F1 की कीमत में फिर कटौती

Poco F1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये से कम करके 18,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये से घटाकर 22,999 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अगस्त 2019 14:18 IST
ख़ास बातें
  • डुअल-सिम शाओमी पोको एफ1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है
  • पोको एफ1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है Poco F1
Poco F1 की कीमत भारत में कम कर दी गई है। यह जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने सोमवार को एक ट्वीट करके दी। ताज़ा कटौती पोको एफ1 के दो वेरिएंट के दाम में है। शाओमी ने गैजेट्स 360 को बताया है कि दाम में कटौती स्थाई है। फोन नई कीमत में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है। चीनी कंपनी ने जून महीने में पोको एफ1 के शुरुआती वेरिएंट के दाम को कम किया था। इसके बाद 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये हो गया था।
 

Poco F1 की भारत में कीमत

मनु कुमार जैन के ट्वीट के मुताबिक, पोको एफ1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये से कम करके 18,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये से घटाकर 22,999 रुपये कर दिया गया है। यह कटौती पोको एफ1 के स्टेंडर्ड और आर्मर्ड एडिशन के लिए है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह 17,999 रुपये में बिकेगा। बता दें कि हैंडसेट नई कीमत में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है।

याद रहे कि शाओमी ने पोको एफ1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये से कम करके 20,999 रुपये की थी। इस मॉडल को 23,999 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी ने जून महीने में ही फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का दाम 17,999 रुपये किया था।
Advertisement
 

Xiaomi Poco F1 Specifications

डुअल-सिम शाओमी पोको एफ1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको एफ1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है।
Advertisement

पोको एफ1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.