Poco C85 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए सपोर्ट के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2025 18:06 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया जा सकता है
  • Poco C85 5G के फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच हो सकता है
  • हाल ही में कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco C85 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ दिया जा सकता है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए Poco C85 5G की बिक्री की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Poco ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। हाल ही में Google Play Console पर Poco C85 5G की मॉडल नंबर - 2508CPC2BI के साथ लिस्टिंग हुई थी। इससे इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिला था। Poco C85 5G का डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया जा सकता है। इसमें दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के लिए कलर्स के ऑप्शंस में पर्पल शामिल होगा। 

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। हाल ही में कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में Poco C85 5G को पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस में इसके इंटरनेशनल मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। 

इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले (720 x 1,600 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले एक स्पेशल 'रीडिंग मोड' को सपोर्ट करता है। इसे आई प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। Poco C85 5G में प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Helio G81-Ultra का इस्तेमाल किया गया है। । यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 1,080 p की वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेबिलिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का  कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.