50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Poco C55 लेगा एंट्री, 10 हजार के अंदर होगी कीमत, जानें स्पेसिफिकेशंस

कीमत की बात की जाए तो Poco C55 की अनुमानित शुरुआती कीमत 10,000 रुपये के तहत हो सकती है। हालांकि सही कीमत की जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2023 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Poco जल्द ही Poco C55 को भारत में लॉन्च करने के लिए लेकर आ रही है।
  • Poco C55 की अनुमानित शुरुआती कीमत 10,000 रुपये के तहत हो सकती है।
  • Poco C55 में 6.71 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है।

Poco C55 में 6.71 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है।

Photo Credit: Twitter/@heyitsyogesh

Poco ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही भारत में एक किफायती सी सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जिसका नाम Poco C55 होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह एक रीब्रांडेड Redmi 12C होगा। बता दें कि Poco ने हाल ही में भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में Poco X5 और Poco X5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी सीरीज में एक और मॉडल शामिल कर सकती है, जिसे Poco X5 GT कहा जाता है। यहां हम आपको पोको के आगामी स्मार्टफोन Poco C55 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Poco C55 की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो Poco C55 की अनुमानित शुरुआती कीमत 10,000 रुपये के तहत हो सकती है। हालांकि सही कीमत की जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।

ट्विटर के जरिए पोको ने भारत में Poco C55 के लॉन्च को कंफर्म किया। हालांकि ब्रांड ने सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह फोन जल्द ही आ रहा है। ट्वीट में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन या डिजाइन का खुलासा भी नहीं हुआ है। हालांकि, पहले वाली कई रिपोर्ट्स से पता चला कि C55 एक रीब्रांडेड Redmi 12C होगा, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। Poco C55 हाल ही में लॉन्च हुए Poco C50 का नेक्स्ट वर्जन होने की उम्मीद है। यह फोन बेहतर स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के साथ एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री ले सकता है।
Advertisement

टिपस्टर योगेश बरार द्वारा शेयर की गई एक लीक फोटो से साफ होता है कि फोन में ब्रांड के सिग्नेचर कैमरा बार के साथ एक लेदर फिनिश देखने को मिलेगा। ऐसा नजर आ रहा है कि Poco C55 में रियर में ड्यूल डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में सेफ्टी के लिए पीछे की ओर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कलर की बात करें तो यह स्मार्टफोन फॉरेस्ट ग्रीन कलर में है और यह काफी अच्छा लग रहा है।
 

Poco C55 के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस 


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco C55 में 6.71 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका HD + 1650 × 720 पिक्सल रेजॉल्यूशन होगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 6GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.