Poco C31 फोन भारत में 30 सितंबर को होगा लॉन्च, Flipkart पर होगी सेल

यह फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा और इसकी सेल Flipkart Big Billion Days sale 2021 के दौरान शुरू हो सकती है, जो कि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 27 सितंबर 2021 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Poco C31 फोन Poco C3 का अपडेट वर्ज़न होगा
  • पोको सी31 मिलेगा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले
  • पोको सी3 फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Poco C31 स्मार्टफोन भारत में 30 सितंबर गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान खुद कंपनी द्वारा किया गया है। Poco ने टीज़र के जरिए स्मार्टफोन लॉन्च तारीख को कंफर्म किया है, जिसके साथ फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स भी शामिल हैं। यह फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा और इसकी सेल Flipkart Big Billion Days sale 2021 के दौरान शुरू हो सकती है, जो कि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। Poco C सीरीज़ का नया स्मार्टफोन स्लिम बिल्ड के साथ आ सकता है और यह एक किफायती फोन हो सकता है। नया स्मार्टफोन Poco C3 का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।

Poco India के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टीज़र साझा किया गया है, जिसके जरिए जानकारी दी गई है कि Poco C सीरीज़ के तहत नया फोन लॉन्च किया जाने  वाला है। Poco C31 स्मार्टफोन 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन को समर्पित एक माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव की गई है, जिसमें फोन का फर्स्ट लुक देखने को मिला है, लेकिन इसमें स्पेसिफिकेशन की जानकारी शामिल नहीं है।
Advertisement
 

ट्विटर पर कंपनी द्वारा शेयर किए टीज़र में पोको सी31 फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले, स्लिम साइड बेजल्स और निचले हिस्से पर मोटे बेजल्स के साथ देखा जा सकता है। पोको सी31 फोन Poco C3 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले साल अक्टूबर महीने में किफायती फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था।
 

Poco C3 specifications

डुअल-सिम पोको सी3 MIUI 12 for Poco पर चलेगा जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इस फोन में भी 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी तक है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Poco C3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

पोको सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Average cameras
  • A bit bulky
  • 4GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco C31, Poco C31 Launch, Poco C31 Specifications, Poco, Poco C3

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.