Pixel 9a की भारत में सेल शुरू, Rs 2,084 की EMI पर खरीदने का मौका! जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

कुछ शुरुआती ऑफर्स भी हैं, जिसमें HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जो Pixel 9a की इफेक्टिव कीमत को 46,999 रुपये कर देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 20:01 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a की भारत में कीमत 49,999 रुपये रखी गई है
  • इसे Iris, Obsidian, Peony और Porcelain कलर ऑप्शन में पेश किया है
  • फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध है

Photo Credit: Google

Pixel 9a की भारत में सेल आखिरकार आज से शुरू हो चुकी है। ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते से बेचा जाना शुरू कर दिया गया था और भारत में इसने सबसे लेट, यानी आज कदम रखा है। Google ने Pixel 9a को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलता है। फोन Tensor G4 चिप पर चलता है, जो अधिक पावरफुल Pixel 9 मॉडल्स को भी पावर देता है। इसमें pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यहां हम आपको सेल से जुड़ी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।
 

Google Pixel 9a price in India, offers

Google Pixel 9a के सिंगल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। इसे Iris, Obsidian, Peony और Porcelain कलर ऑप्शन में पेश किया है। फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध है।
Advertisement

कुछ शुरुआती ऑफर्स भी हैं, जिसमें HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जो फोन की इफेक्टिव कीमत को 46,999 रुपये कर देता है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 24 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI बेनिफिट भी हासिल किया जा सकता है। 
 

Google Pixel 9a specifications

Pixel 9a में 6.3 इंच (1.080x2,424 पिक्सल) एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। Google ने Pixel 9a को अपनी चौथी पीढ़ी के Tensor G4 चिप से लैस किया है, जिसे Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज एक्सपेंड नहीं हो सकती है।
Advertisement

फोन और वीडियो के लिए, Pixel 9a 1/2-इंच सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), क्लोज्ड-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे से लैस है। यह 8x तक सुपर रेज जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, सेटअप में एक 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। 

Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी है जो Google के 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग के साथ इस्तेमाल किए जाने पर 23W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimal design with IP68 rating
  • Really good cameras
  • Very good battery life
  • Clean UI and seven years of OS updates
  • Good display
  • Doesn’t heat much
  • Bad
  • Thick display bezels with dated glass protection
  • Slow charging
  • 8GB RAM isn’t enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.