फीकॉम ने पेश किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 फरवरी 2016 12:31 IST
ऐसा लगता है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी फीकॉम ने अपने बजट स्मार्टफोन एनर्जी ई670 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। 5,499 रुपये वाला फीकॉम एनर्जी ई670 ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिल रहा है। हम इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

एनर्जी ई670 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। इस कीमत में फीकॉम के नए स्मार्टफोन की भिड़ंत शाओमी रेडमी 2 और मोटोरोला मोटो ई (जेन 2) 4जी से होगी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि फीकॉम एनर्जी ई670 के ज्यादातर फ़ीचर फीकॉम एनर्जी 653 वाले हैं जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। सबसे बड़ा अंतर रैम का है। फीकॉम एनर्जी ई670, एनर्जी 653 की तुलना में दोगुने रैम के साथ आता है।

एनर्जी ई670 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। यह एंड्रॉयड 5.1 पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 2मेगापिक्सल का है।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। फीकॉम एनर्जी ई670 में 4जी के अलावा 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी  2300 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 144x70x8 मिलीमीटर है। स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  2. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  3. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  4. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  5. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  6. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  7. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  8. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  9. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.