पैनासोनिक पी77 4जी स्मार्टफोन 6,990 रुपये में लॉन्च

पैनासोनिक पी77 4जी स्मार्टफोन 6,990 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक पी77 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
  • इस फोन की कीमत 6,990 रुपये है
  • इस फोन में 5 इंच डिस्प्ले और 1 जीबी रैम है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने अपनी पी सीरीज का विस्तार करते हुए नया 4जी बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन पी77 लॉन्च किया है। पैनासोनिक पी77 की कीमत 6,990 रुपये है और यह 20 सितंबर से देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। पैनासोनिक का यह नया स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है और यह ग्रे व व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

पैनासोनिक के इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। पी77 में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी। 4जी के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर मौजूद है।

बात करें कैमरे की तो पैनासोनिक पी77 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन के साथ कंपनी एक प्रोटेक्टिव स्क्रीन गार्ड मुफ्त दे रही है। फोन का डाइमेंशन 143 x 72 x 7.6 मिलीमीटर है। इसके अलावा इस फोन में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »