• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पैनासोनिक ने लॉन्च किया नया 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पी71, जानें कीमत व खूबियां

पैनासोनिक ने लॉन्च किया नया 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पी71, जानें कीमत व खूबियां

पैनासोनिक ने लॉन्च किया नया 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पी71, जानें कीमत व खूबियां
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक पी71 फोन 1 जीबी रैम व 2 जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा
  • पी71 में 5 इंच आईपीएस एचडी डिस्प्ले है
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने भारत में अपना नया किफ़ायती हैंडसेट पी71 लॉन्च कर दिया है। इस फोन के 1 जीबी वेरिएंट की कीमत 7,490 रुपये जबकि 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 8,190 रुपये है। पैनासोनिक पी71 आइवरी गोल्ड व डिम ग्रे ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह फोन देशभर के ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

पैनासोनिक पी71 में 5 इंच  (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 1 जीबी रैम व 2 जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। पी71 का डाइमेंशन 143×71×8.15 मिलमीटर और वज़न 138 ग्राम है। फोन में 2000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। पैनसोनिक ने पी71 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।

कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा इस फोन में 3जी, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर भी है। पैनासोनिक पी71 रिलायंस जियो वेलकम ऑफर के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »