Panasonic P55 Max बजट स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच बैटरी

पैनासोनिक ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन पी55 मैक्स लॉन्च कर दिया है। पैनोसनिक पी55 मैक्स की कीमत 8,499 रुपये है। पैनासोनिक पी55 मैक्स एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। पी55 मैक्स की ख़ासयित है इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है

Panasonic P55 Max बजट स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक पी55 मैक्स की कीमत 8,499 रुपये है
  • इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 3 जीबी रैम है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन पी55 मैक्स लॉन्च कर दिया है। पैनोसनिक पी55 मैक्स की कीमत 8,499 रुपये है। Panasonic P55 Max एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। पी55 मैक्स की ख़ासयित है इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। Panasonic P55 Max मैट ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।

पैनासोनिक पी55 मैक्स में एक 5.5 इंच एचडी ( 1280×720 ) आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। इस फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6737 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो पैनासोनिक पी55 मैक्स में क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।

पैनासोनिक पी55 मैक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए एक फास्ट चार्जर साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 152×77.6×8.7 मिलीमीटर है। फोन का वज़न 180 ग्राम है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो पी55 मैक्स 4जी वीओएलटीई के अलावा 2जी, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एफएम रेडियो, जीपीएस, जीपीआरएस/एज और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है। इसके अलावा पैनासोनिक के इस नए बजट स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमटी सेंसर, लाइट सेंसर और ओटीजी भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »