पैनासोनिक एलुगा रे और पी85 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल में स्मार्टफोन को अतिरिक्त छूट और एक्सचेंज ऑफर में उपलब्ध कराया गया है। बात करें पैनासोनिक एलुगा रे की तो कंपनी इस स्मार्टफोन पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट दे रही है और यह फोन 6,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। पैनासोनिक पी85 की बात करें तो, कंपनी 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है और यह फोन 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मई 2017 10:02 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा रे में 13 मेगापिक्सल रियर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • एलुगा रे वर्चुअल असिस्टेंट आर्बो दिया गया है
  • पी85 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 5 इंच एचडी डिस्प्ले है
फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल में स्मार्टफोन को अतिरिक्त छूट और एक्सचेंज ऑफर में उपलब्ध कराया गया है। बात करें पैनासोनिक एलुगा रे की तो कंपनी इस स्मार्टफोन पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट दे रही है और यह फोन 6,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। पैनासोनिक पी85 की बात करें तो, कंपनी 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है और यह फोन 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

एलुगा रे में कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) असिस्टेंट दिया गया है जिससे हर रोज की एक्टिविटी ट्रैक होती हैं। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 3 जीबी है। कैमरे की बात करें तो पैनासोनिक एलुगा रे में एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

पैनासोनिक एलुगा रे में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर हैं। इसके साथ ही एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। डाइमेंशन 144.4x71.6x9.7 मिलीमीटर और वज़न 169 ग्राम है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला पैनासोनिक पी85 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। कैमरे की बात करें तो पी85 में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

पैनासोनिक पी85 के कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1 और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में भई एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्समिटी सेंसर है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। डाइमेंशन 145x72.2x9.35 मिलीमीटर और वज़न 146.7 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.