Panasonic ब्रांड ने लॉन्च किया 4,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

Panasonic ने भारत में Eluga Ray 600 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक एलुगा रे 600 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और 5.99 इंच का एचडी डिस्प्ले है।

Panasonic ब्रांड ने लॉन्च किया 4,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

Panasonic Eluga Ray 600 से उठा पर्दा, 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है यह फोन

ख़ास बातें
  • फेस अनलॉक और फ्रंट फ्लैश के साथ आता है Panasonic Eluga Ray 600
  • ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में मिलेगा पैनासोनिक एलुगा रे 600
  • Panasonic Eluga Ray 600 की कीमत 7,999 रुपये
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Panasonic ने भारत में Eluga Ray 600 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक एलुगा रे 600 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और 5.99 इंच का एचडी डिस्प्ले है। Panasonic Eluga Ray 600 एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा। पैनासोनिक का यह स्मार्टफोन तीन अलग रंग में मिलेगा। याद करा दें कि पिछले सप्ताह Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro को लॉन्च किया गया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन फेस अनलॉक और 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हैं। पैनासोनिक एलुगा एक्स1 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 22,990 रुपये है। पैनासोनिक एलुगा एक्स1 प्रो की कीमत 26,990 रुपये है। इसका एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।
 

Panasonic Eluga Ray 600 की भारत में कीमत और उपलब्धता

पैनासोनिक एलुगा रे 600 की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। यह हैंडसेट 11 अक्टूबर से Flipkart Big Bilion Days Sale में मिलेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी। Panasonic Eluga Ray 600 ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।
 

Panasonic Eluga Ray 600 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (डुअल माइक्रो) पैनासोनिक एलुगा रे 600 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इनमें 5.99 इंच के एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूए क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। स्टोरेज की बात करें तो Panasonic Eluga Ray 600 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। फ्लैश के साथ बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बोकेह इफेक्ट, टाइम लैप्स और ऑटो सीन डिटेक्शन मोड जैसे फीचर के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.1, जीपीएस, एफएम रेडियो, एलटीई, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इन फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की डाइमेंशन 158.5x75.5x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 158 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »