• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Panasonic Eluga Ray 500 अब ऑफलाइन भी उपलब्ध, इसमें हैं दो रियर कैमरे व 4000 एमएएच बैटरी

Panasonic Eluga Ray 500 अब ऑफलाइन भी उपलब्ध, इसमें हैं दो रियर कैमरे व 4000 एमएएच बैटरी

पैनासोनिक इंडिया ने इसी साल सितंबर में अपना एलुगा रे 500 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। पैनासोनिक एलुगा रे 500 कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरा हैंडसेट था। कंपनी ने अब इस हैंडसेट को मंगलवार से बड़े रिटेल आउटलेट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।

Panasonic Eluga Ray 500 अब ऑफलाइन भी उपलब्ध, इसमें हैं दो रियर कैमरे व 4000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा रे 500 की कीमत 8,999 रुपये है
  • इस फोन में दो रियर कैमरे हैं
  • स्मार्टफोन में 4000 एमएएच बैटरी है
विज्ञापन
पैनासोनिक इंडिया ने इसी साल सितंबर में अपना एलुगा रे 500 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। पैनासोनिक एलुगा रे 500 कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरा हैंडसेट था। कंपनी ने अब इस हैंडसेट को मंगलवार से बड़े रिटेल आउटलेट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि लॉन्च के समय Panasonic Eluga Ray 500 को एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया था। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की बढ़ती मांग के चलते फोन को अब दुकानों में बेचा जाएगा। 8,999 रुपये में ऑनलाइन मिलने वाला यह हैंडसेट ऑफलाइन मार्केट में भी  इसी कीमत पर मिलेगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच बैटरी है।
 

Panasonic Eluga Ray 500 के स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक एलुगा रे 500 में एक 5 इंच एचडी (720 x1280 पिक्सल्स) आईपीएस ऑनसेल डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर मीडियाटेक एमटीके6737 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 3 जीबी है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह तीन कलर वेरिएंट शैंपेन गोल्ड, मरीन ब्लू और मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए पैनासोनिक एलुगा रे 500 में 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। पहला सेंसर 5पी लेंस अपर्चर एफ 2.0 जबकि दूसरा सेंसर 6पी लेंस और अपर्चर एफ/2.4 के साथ आता है। फोन में रियर फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा कैमरे में एचडीआर, पैनोरोमिक, ब्यूटी, वाइड एंगल कैप्चर और नॉर्मल कैप्चर जैसे मोड हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा है और कैमरा ब्यूटी मोड व एचडीआर मोड से लैस है। फोन के होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

पैनासोनिक का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 71.26x144.26x9.2 मिलीमीटर है और इसका वज़न 163 ग्राम है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। एलुगा रे 500 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस/एज जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है यानी आप एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

पैनासोनिक, पैनासोनिक मोबाइल, पैनासोनिक स्मार्टफोन, पैनासोनिक एलुगा रे 500, पैनासोनिक एलुगा रे 500 डुअल कैमरा फोन, पैनासोनिक एलुगा रे 500 रिटेल आउटलेट, Panasonic, Panasonic mobile, Panasonic smartphone, Panasonic eluga ray 500, Panasonic eluga ray 500 dual camera phone, Panasonic eluga ray 500 retail outlet
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »