• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पैनासोनिक एलुगा नोट में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक एलुगा नोट में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक एलुगा नोट में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
पैनासोनिक ने एलुगा सीरीज में अपना नया 4जी स्मार्टफोन एलुगा नोट लॉन्च कर दिया है। शैंपेन गोल्ड कलर में यह स्मार्टफोन 13,290 रुपये की कीमत पर मिलेगा।

पैनासोनिक के इस नए फोन में 5.5 इंच (1920x1080) आईपीएस एलटीपीएस एंड एफएचडी स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो एलुगा नोट में ट्रिपल एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 अपर्चर और 6पी लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पैनासोनिक एलुगा नोट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर फिटहोम यूआई दी गई है। फोन का डाइमेंशन 146 x 74.5 x 8.15 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है। एलुगा नोट में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले एलुगा नोट में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई हॉटस्पॉट, वाई-फाई डायरेक्ट, ए-जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसके अलावा पैनासोनिक के इस नए स्मार्टफोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। पैनासोनिक के इस फोन में लॉन्च ऐप्, फिटहोम यूज़र इंटरफेस (ऐप को थंब से एक्सेस करना), मोबाइल एंटी थेफ्ट, डबल टैप टू लॉक, स्मार्ट ऐप मैनेजर ऐप्लिकेशन जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

पिछले महीने ही पैनासोनिक ने बड़ी बैटरी वाला बजट 4जी स्मार्टफोन एलुगा ए2 लॉन्च किया था। एलुगा ए2 स्मार्टफोन की कीमत 9,490 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  2. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  4. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  5. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  8. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  9. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  10. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »