Panasonic Eluga i9 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

पैनासोनिक इंडिया ने भारत में बुधवार को अपना नया एलुगा सीरीज़ स्मार्टफोन पेश कर दिया। पैनासोनिक एलुगा आई9 की कीमत 7,499 रुपये है। नया Eluga I9 स्मार्टफोन 15 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Panasonic Eluga i9 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा आई9 की कीमत 7,499 रुपये है
  • नया स्मार्टफोन स्पेस ग्रे, शैंपेन गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा
  • स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है
विज्ञापन
पैनासोनिक इंडिया ने भारत में बुधवार को अपना नया एलुगा सीरीज़ स्मार्टफोन पेश कर दिया। पैनासोनिक एलुगा आई9 की कीमत 7,499 रुपये है। नया Eluga I9 स्मार्टफोन 15 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। नए Panasonic Eluga I9 की ख़ासियत है इसमें दिया 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा, 3 जीबी रैम और स्लीक डिज़ाइन। नया स्मार्टफोन स्पेस ग्रे, शैंपेन गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।

पैनासोनिक एलुगा आई9 में एक 5 इंच एचडी आईपीएस ( 720x1280) डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर एमटी6737 दिया गया है। स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोटोग्राफी के लिए एलुगा आई9 में एक 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिससे एक टच के साथ सेल्फी ली जा सकती है। नए एलुगा आई9 डिवाइस में तस्वीरों को वाटरमार्क, पैनोरमा और बर्स्ट मोड समेत कई मोड में एडिट किया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि एलुगा आई9 फुल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है जिससे यह आद्रर्ता, धूल से सुरक्षित रहता है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है। इस नए डिवाइस में पैनासोनिक का आर्टिफिशल इंटेलीजेंस आधारित अर्बो असिस्टेंट दिया गया है। स्मार्टफोन में इन-बिल्ट ओटीजी सपोर्ट है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी, एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ए-जीपीएस जैसे कई फ़ीचर हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.5x70.5x7.8 मिलीमीटर है जबकि वज़न 143 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »