पैनासोनिक एलुगा आई3 मेगा स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच बैटरी

पैनासोनिक ने अपनी एलुगा सीरीज़ का नया मिड रेंज स्मार्टफोन एलुगा आई3 मेगा पेश कर दिया है। एलुगा आई3 मेगा स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में आता है। नया फोन पिछले एलुगा आई3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। पिछले एलुगा आई3 से तुलना करें तो, पैनासोनिक ने अपने नए एलुगा आई3 मेगा डिवाइस में बड़ी बैटरी, अपडेटेड ओएस और ज़्यादा रैम दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 मई 2017 13:48 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा आई3 को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है
  • फोन मेंं 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है
पैनासोनिक ने अपनी एलुगा सीरीज़ का नया मिड रेंज स्मार्टफोन एलुगा आई3 मेगा पेश कर दिया है। एलुगा आई3 मेगा स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में आता है। नया फोन पिछले एलुगा आई3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। पिछले एलुगा आई3 से तुलना करें तो, पैनासोनिक ने अपने नए एलुगा आई3 मेगा डिवाइस में बड़ी बैटरी, अपडेटेड ओएस और ज़्यादा रैम दिया है। इस स्मार्टफोन को पैनासोनिक की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। अभी पैनासोनिक एलुगा आई3 मेगा की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मेटल बॉडी वाले पैनासोनिक एलुगा आई3 मेगा में 5.5 इंच (720 x 1280 पिक्सल) एचडी आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर  (एमटीके 6735) प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नए स्मार्टफोन में डेटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंड्रॉयड-फॉर-वर्क सिक्योरिटी फ़ीचर दिया गया है।
Advertisement

एलुगा आई3 मेगा के रियर पर एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जो 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, पिछले एलुगा आई3 में 2700 एमएएच की बैटरी दी गई थी।

पैनासोनिक एलुगा आई3 मेगा एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 154.6 x 77 x 9.4 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.