पैनासोनिक एलुगा आई2 के 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मई 2016 16:46 IST
पैनासोनिक ने बुधवार को अपने एलुगा आई2 स्मार्टफोन के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए। नए वेरिएंट ज्यादा रैम और स्टोरेज वाले हैं। और इनके फ्रंट कैमरे को भी बेहतर बनाया गया है। पैनासोनिक एलुगा आई2 अब 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट क्रमशः 7,990 और 8,990 रुपये में मिलेगा।

रैम के अलावा नए एलुगा आई2 के दोनों वेरिएंट में फ्रंट कैमरे को भी बेहतर बनाया गया है। एलुगा आई2 स्मार्टफोन 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की जगह 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को वीओएलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। याद रहे कि पिछले साल लॉन्च किए गए एलुगा आई2 में 4जी स्पोर्ट नहीं मौजूद है। नए मॉडल के साथ 399 रुपये वाले मुफ्त प्रोटेक्टिव स्क्रीन गार्ड के साथ आएंगे।
Advertisement

कंपनी ने बताया है कि पैनासोनिक एलुगा आई2 की इनबिल्ट स्टोरेज को भी बढ़ाया गया है। एलुगा आई2 के दोनों वेरिएंट 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एलुगा आई2 के नए वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वाले ही हैं।

पैनासोनिक एलुगा आई2 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिवाइस 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) से लैस है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो एलुगा आई2 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीआरएस/ एज, 3जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडेसट एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 144.2x71.2x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 135 ग्राम। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है। डिवाइस 21 क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आएगा। मार्केट में डिवाइस के मेटालिक सिल्वर, मेटालिक गोल्ड और मेटालिक ग्रे कलर वेरिएंट उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.