6300mAh बैटरी, 20MP कैमरा के साथ चट्टान सा सॉलिड फोन, कीमत बेहत सस्ती!

Oukitel WP20 में 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 5.93 इंच HD+ स्क्रीन और Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन मिलता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2022 11:04 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 20MP का मेन कैमरा और फोटोसेंसिटिव सेंसर दिया गया है।
  • Oukitel WP20 लेटेस्ट एंड्रॉइड 12 ओएस के साथ आएगा।
  • फोन MediaTek Helio A22 चिपसेट से लैस है और 4GB रैम है।

Oukitel WP20 रग्ड स्मार्टफोन 27 मई को AliExpress पर लॉन्च होगा।

Photo Credit: AliExpress

Oukitel अपना लेटेस्ट रग्ड स्मार्टफोन Oukitel WP20 लॉन्च करने वाली है। यह ब्रांड खासतौर पर रग्ड स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। अब पिछले कुछ समय से यह स्मार्टफोन के स्टाइल और डिजाइन पर भी फोकस कर रही है। Oukitel WP20 को भी उसी तर्ज पर डिजाइन किया गया है जो कि काफी हल्के वजन में होगा और काफी स्टाइलिश भी होगा।   फोन को तीन आकर्षक कलर्स- ग्रीन, ओरेंज और ग्रे में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की खास बात इसकी बिल्ड क्वालिटी है जो कि चट्टान सी मजबूती के साथ बनाया गया है और इसे लेटेस्ट MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशंस भी दी गई हैं। फोन में 2 दिन तक चलने वाली 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। 
 

Oukitel WP20 price, availability

Oukitel WP20 रग्ड स्मार्टफोन 27 मई को AliExpress पर लॉन्च होगा। इसकी कीमत 188 डॉलर (लगभग 15 हजार रुपये) होगी। प्री ऑर्डर करने पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 89.99 डॉलर (लगभग 10 हजार रुपये) होगी। यहां पर ध्यान रहे कि यह वर्ल्ड प्रीमियर डिस्काउंट सेल 23 मई से शुरू होगी और 27 मई तक चलेगी। 
Advertisement
 

Oukitel WP20 specifications

जैसा कि इसका फॉर्म फैक्टर बताया जा रहा है, फोन रग्ड फीचर्स के साथ आता है। इसमें IP68/69K और लेटेस्ट MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशंस दी गई हैं। ये फीचर्स इसे वॉटर रसिस्टेंट, डस्टप्रूफ, शॉकप्रूफ और आउटडोर की चुनौती भरी परिस्थितियों में टिकने लायक बनाते हैं। यहां रोचक बात है कि इतनी मजबूत बिल्ड के बावजूद भी फोन केवल 297 ग्राम वजन का है। इसलिए यह पोर्टेबल होगा और जेब में डालकर आसानी से ले जाया जा सकेगा। 

Oukitel WP20 में 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 5.93 इंच HD+ स्क्रीन और Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन मिलता है। फोन MediaTek Helio A22 चिपसेट से लैस है जिसे 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

Oukitel WP20 लेटेस्ट एंड्रॉइड 12 ओएस के साथ आएगा। इसमें 20MP का मेन कैमरा और फोटोसेंसिटिव सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का सेंसर है। फोन में चौंकाने वाला फीचर इसका बैटरी बैकअप है। Oukitel WP20 में 6300mAh की बैटरी होगी जो सिंगल चार्ज में दो दिन तक चल पाएगी। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग फंक्शन भी होगा। स्मार्टफोन को आप मिनी पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.