21000mAh बैटरी, 8GB RAM से लैस Oukitel WP19 रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oukitel WP19 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वो हार्श और एक्सट्रीम कंडीशंस में भी आपका पसंदीदा साथी रहे। एडवेंचर लवर्स के लिए यह परफेक्ट साथी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 17:00 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी वाला रग्ड स्मार्टफोन WP19 लॉन्च किया है।
  • इस फोन का मुख्य फीचर इसकी काफी बड़ी 21000mAh की बैटरी है।
  • अन्य फीचर्स में फिंगरप्रिंट और फेस आईडी, एनएफसी गूगल पे आदि सम्मिलित है।

Photo Credit: Oukitel

Oukitel ने AliExpress पर दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी वाला रग्ड स्मार्टफोन WP19 लॉन्च किया है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन AliExpress पर प्रीमियर सेल के दौरान काफी बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। एक सीमित समय के लिए इस फोन को $259.99 में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, ये सुपर डील्स 26 अगस्त 2022 को खत्म हो जाएगी।  

Oukitel WP19 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वो हार्श और एक्सट्रीम कंडीशंस में भी आपका पसंदीदा साथी रहे। एडवेंचर लवर्स के लिए यह परफेक्ट साथी साबित हो सकता है। इस फोन का मुख्य फीचर इसकी काफी बड़ी 21000mAh की बैटरी है। इस फोन के साथ जंगलों में पूरे हफ्ते बिना चार्ज के भी रहा जा सकता है। ये बड़ी बैटरी एक चार्ज में 7 दिनों तक चलती है। 33W फास्ट चार्जर के साथ फोन मात्र 3 घंटों के अंदर 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। रिवर्स चार्जिंग फंक्शन के साथ फोन को आसानी से मिनी पावर बैंक में कन्वर्ट किया जा सकता है।  
Advertisement

दूसरे रग्ड स्मार्टफोन्स से अलग Oukitel WP19 में कैमरा से भी कोम्प्रोमाईज नहीं किया गया है। फोन में SAMSUNG का 64MP का मुख्य कैमरा और SONY IMX350 20MP नाइट विजन सेंसर दिया गया है। ये आपको घूप अंधेरे में भी हाई-क्वालिटी पिक्चर्स लेने में मदद करता है। इसके अलावा, इसके बैक पर मौजूद 4 इंफ्रारेड रेडिएशन एमिटर्स WP19 की वसूला रेंज को 20 मीटर तक बढ़ा देती है। यह फोन को वाइल्डलाइफ फोटग्राफी के लिए एकदम सटीक बनाता है।  नाइट विजन के साथ अंधेरे में हलचल को भांपा जा सकता है और ऐसी जगहों पर खुद को खतरे से बचाया जा सकता है। 

Oukitel WP19 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.79” FHD+ डिस्प्ले के साथ 397 PPI और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें मीडियाटेक हेलियो G95 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह IP68 और IP69K & MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन्स के साथ आता ही जो इसे हार्श और एक्सट्रीम कंडीशंस में भी परफेक्ट रखता है। इसके अन्य फीचर्स में फिंगरप्रिंट और फेस आईडी, एनएफसी गूगल पे आदि सम्मिलित है। तो अगर आप अल्ट्रा स्ट्रांग और रग्ड स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं जिसमे बैटरी लाइफ भी कमाल की हो, तो आप Oukitel WP19 रग्ड स्मार्टफोन को चेक जरूर कर सकते हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 3-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

21000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oukitel WP19, Oukitel WP19 Price, Rugged Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.