15,600mAh दमदार बैटरी के साथ Oukitel WP15 5G रग्ड फोन 23 अगस्त को होगा लॉन्च

Oukitel WP15 5G स्मार्टफोन AliExpress पर 30,794 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। इच्छुक ग्राहक फोन की प्री-बुकिंग भी करा सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 जुलाई 2021 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel WP15 5G में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • ओकिटेल डब्ल्यू15 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • इच्छुक ग्राहक AliExpress पर प्री-बुकिंग करा सकते है
दमदार बैटरी एक स्मार्टफोन की खासियत में चार चांद लगा देती है। व्लॉगर्स से लेकर गेमर्स तक... हर किसी की प्राथमिकता दमदार बैटरी होती है। यदि आप दमदार बैटरी से लैस किसी स्मार्टफोन की तलाश कर रहे थे, तो जल्द ही आपका इंतज़ार खत्म होने वाला है। जी हां, अगले महीने 23 अगस्त को Oukitel WP15 5G रग्ड फोन लॉन्च किया जाएगा, जो कि 15,600 एमएएच की धांसू बैटरी से लैस होगा। इतनी बैटरी सिंगल चार्ज पर आपको हफ्तेभर की यूसेज प्रदान करेगी।

Oukitel WP15 5G स्मार्टफोन AliExpress पर 30,794 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। इच्छुक ग्राहक फोन की प्री-बुकिंग भी करा सकते हैं।
Advertisement
 

Oukitel WP15 Specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Oukitel WP15 5G फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का Sony AF है, इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 0.3 मेगापिक्सल का वर्चुअल लेंस दिया गया है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, लेकिन माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा, फोन में 15,600 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। साथ ही यह बैटरी 1300 घंटो का स्टैंडबाय टाइम और 90 घंटों की कॉलिंग प्रदान करती है। इन सब के अलावा, यह फोन वाटर और डस्ट है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.