15,600mAh वाली धमाकेदार बैटरी के साथ Oukitel WP15 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

नए Oukitel WP15 5G की कीमत $299.99 (लगभग 22,200 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल्स खरीद के लिए उपलब्ध होता है। यह फोन सिंगल क्लासिक ब्लैक कलर के साथ आता है, जिसमें कार्बन फाइबर टेक्चर डिज़ाइन मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अगस्त 2021 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel WP15 5G में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है ओकिटेल डब्ल्यू15 5जी फोन
  • फोन में मिलेगा सिंगल क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन
Oukitel WP15 5G स्मार्टफोन को रग्ड प्रोटेक्शन और 15,600 एमएएच की धमाकेदार बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस बड़ी बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह स्टैंडबाय पर 1,300 घंटे तक आपका साथ देती है। साथ ही यह 130 घंटे तक की कॉलिंग और चार दिन तक का एवरेज इस्तेमाल प्रदान करती है। फोन कार्बन फाइबर टेक्चस्टर-बेस्ड डिज़ाइन और आईपी68 सर्टिफाइड है, जो कि फोन को पानी की 1.5 मीटर की गहराई तक 30 मिनट तक चालू रखता है। यह IP69K सर्टिफाइड भी है। Oukitel WP15 5G फोन MIL-STD-810G रेटेड भी है, जो कि फोन को 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रखता है।
 

Oukitel WP15 5G price, availability

नए Oukitel WP15 5G की कीमत $299.99 (लगभग 22,200 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल्स खरीद के लिए उपलब्ध होता है। यह फोन सिंगल क्लासिक ब्लैक कलर के साथ आता है, जिसमें कार्बन फाइबर टेक्चर डिज़ाइन मिलता है। फोन को आप AliExpress के जरिए खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए पहले 100 ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर Oukitel V10 स्मार्टफोन फ्री मिलेगा। वहीं, 101 से 600 ग्राहकों को TWS earbuds फ्री दिया जाएगा, जिसके नाम का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। इस फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है।
Advertisement
 

Oukitel WP15 5G specifications

Oukitel WP15 5G फोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) INCELL IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 270ppi पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स ब्राइटनेस्ट मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 0.3 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

Oukitel WP15 5G फोन में 15,600 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 1,300 घंटों तक का स्टैंडबाय प्रदान करती है। फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जो कि फोन को फुल चार्ज करने में 5 घंटे का समय लेता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जो कि यूज़र्स को अन्य डिवास चार्ज करने में मदद करते हैं। कनेक्टिवटी की बात करें, तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.1, Wi-Fi 802.11 ac, डुअल 5जी, वाई-फाई डायरेक्ट और एनएफसी सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 178.2x86.2x23.8mm और भार 485 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

15600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.