Oscars 2024: Oppenheimer ने जीते 7 अवार्ड, Poor Things को मिले 4, जानें सभी विनर्स

96वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 में Oppenheimer ने जीत हासिल की और इसके लिए नॉमिनेशन के 13 ऑस्कर में से 7 अवार्ड जीते।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 11:10 IST
ख़ास बातें
  • 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 में Oppenheimer ने जीत हासिल की है।
  • बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड पूअर थिंग्स के लिए एम्मा स्टोन को मिला।
  • Da'Vine Joy Randolph को द होल्डओवर्स के लिए अवार्ड मिला।

Oscars 2024

Photo Credit: Getty

96वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 में Oppenheimer ने जीत हासिल की और इसके लिए नॉमिनेशन के 13 ऑस्कर में से 7 अवार्ड जीते। इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, क्रिस्टोफर नोलन के लिए बेस्ट डायरेक्टर, सिलियन मर्फी के लिए बेस्ट एक्टर और रॉबर्ट डाउनी जूनियर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब जीता। फिल्म ने बेस्ट ऑरिजनल स्कोर और कई टेक्निकल अवार्ड भी जीते। बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड पूअर थिंग्स के लिए एम्मा स्टोन को मिला जिसने तीन अन्य ऑस्कर भी हासिल किए। दा'वाइन जॉय रैंडोल्फ को द होल्डओवर्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब दिया गया, जिससे उन्होंने इस अवार्ड सेशन में क्लीन स्वीप पूरा किया।

एनाटॉमी ऑफ ए फॉल ने बेस्ट ऑरिजनल और अमेरिकन फिक्शन ने बेस्ट बेस्ट एडेप्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार जीता। बिली इलिश और फिनीस ओ'कोनेल ने बार्बी फिल्स के 'व्हाट वाज आई मेड फॉर' के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता। इस फिल्म ने 8 अवार्ड नॉमिनेशन में से सिर्फ एक ही जीता। भारतीय फैंस को पहली बार RRR को एक रील में स्टंट परफॉर्मर के जश्न से रोमांच मिला और फिर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई को इन ट्रिब्यूट्स सेगमेंट मेमोरियम में सम्मानित किया गया।
Advertisement

भारत की ऑफिशियल एंट्री मलयालम फिल्म 2018: Everyone Is A Hero शॉर्टलिस्ट फेज में नॉमिनेशन की दौड़ से बाहर हो गई। To Kill A Tiger ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए टक्कर की, जिसे 20 Days In Mariupol ने जीता। जिमी किमेल ने चौथी बार ऑस्कर को होस्ट किया। सेरेमनी में जॉन सीना ने बिना कपड़े पहने हुए (लगभग नंगे होकर) बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर अवार्ड प्रस्तुत किया। रयान गोसलिंग ने सभी का पसंदीदा I'm Just Ken प्रस्तूत किया, जिसमें बार्बी को-स्टार और रॉकस्टार स्लैश शामिल रहे।


ये हैं सभी अवार्ड जितने वाले विनर:


Advertisement
बेस्ट पिक्चर: ओपेनहाइमर

बेस्ट डायरेक्टर: ओपेनहाइमर के लिए क्रिस्टोफर नोलन
Advertisement

बेस्ट एक्स्ट्रेस: एम्मा स्टोन, पुअर थिंग्स

बेस्ट एक्टर: ओपेनहाइमर के लिए सिलियन मर्फी
Advertisement

बेस्ट सपोर्टिंग एक्स्ट्रेस: द होल्डओवर्स के लिए डेविन जॉय रैंडोल्फ
Advertisement

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: ओपेनहाइमर के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर

बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले: जस्टिन ट्राइट और आर्थर हरारी, एनाटॉमी ऑफ ए फॉल

बेस्ट एडेप्टिड स्क्रीनप्ले: कॉर्ड जेफरसन, अमेरिकन फिक्शन

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर: द जोन ऑफ इंटरेस्ट (यूके)

बेस्ट एनिमेटेड फीचर: द बॉय एंड द हेरॉन

बेस्ट ऑरिजनल स्कोर: ओपेनहाइमर के लिए लुडविग गोरान्सन

बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग: बिली इलिश और फिनीस ओ'कोनेल फॉर'व्हाट वाज आई मेड फॉर (फ्रॉम बार्बी)

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: 20 डेज इन मारियुपोल

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट: द लास्ट रिपेयर शॉप

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट: द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट: वार इज ऑवर! इंस्पायर्ड बाय द म्यूजिक ऑफ जोन और योको

बेस्ट साउंड: द जोन ऑफ इंट्रस्ट

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: पूअर थिंग्स

बेस्ट फिल्म एडिटिंग: ओपेनहाइमर

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: पूअर थिंग्स

बेस्ट हेयर एंड मेकअप: पूअर थिंग्स

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: ओपेनहाइमर

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: गॉडजिला माइनस वन
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  7. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.