Oppo Reno Ace होगा दुनिया का सबसे तेज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन

Oppo Reno Ace: ओप्पो रेनो ऐस के एक अहम स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी आई सामने। जानें Oppo के आगामी स्मार्टफोन के बारे में।

Oppo Reno Ace होगा दुनिया का सबसे तेज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन

Oppo Reno Ace: ओप्पो रेनो ऐस होगा दुनिया का सबसे तेज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन

ख़ास बातें
  • Oppo Reno Ace 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला पहला फोन होगा
  • Oppo R17 Pro में है 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • ओप्पो रेनो ऐस से अगले महीने उठ सकता है पर्दा
विज्ञापन
Oppo Reno Ace: ओप्पो ने Reno 2 Series के चीन में आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान घोषणा की थी कि कंपनी अक्टूबर में रेनो ऐस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इवेंट के दौरान Oppo ने यह भी बताया था कि Reno Ace स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा। अब हाल ही में ओप्पो रेनो ऐस स्मार्टफोन के एक अहम स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने आई है। जैसे कि नाम से संकेत मिलता है कि ओप्पो रेनो ऐस कंपनी की रेनो सीरीज़ का ही हिस्सा होगा। ओप्पो रेनो सीरीज़ के अंतर्गत Oppo Reno, Reno 10X Zoom, Reno Z, Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा चुका है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट Brian Shen ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की है कि आगामी Oppo Reno Ace स्मार्टफोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। इसी के साथ ओप्पो रेनो दुनिया का पहला सबसे तेज फास्ट चार्जिंग स्पीड वाला फोन बन जाएगा।

अभी Oppo R17 Pro स्मार्टफोन सबसे तेज फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आता है जो कि 50 वॉट है। अन्य स्मार्टफोन कंपनियों के मोबाइल 45 वॉट फास्ट चार्जिंग या उससे कम के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। फिलहाल ओप्पो रेनो ऐस से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, Oppo A9s को टीना पर लिस्ट किया गया है।

लिस्टिंग में दो मॉडल नंबर PCHM10 और PCHT10 हैं, जिससे पता चला है कि फोन में वाटरड्रॉप-नॉच के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,880 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »