• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo आपका स्मार्टफोन 24 घंटे में रिपेयर करेगी! जानें क्या है Oppo Service Centre 3.0 प्रोग्राम

Oppo आपका स्मार्टफोन 24 घंटे में रिपेयर करेगी! जानें क्या है Oppo Service Centre 3.0 प्रोग्राम

Service Centre 3.0 के तहत Oppo ने सुविधाजनक पिक-अप और ड्रॉप सर्विस के साथ 25,000 पिन कोड को शामिल करने के लिए अपने सर्विस सेंटर्स के विस्तार की घोषणा की है।

Oppo आपका स्मार्टफोन 24 घंटे में रिपेयर करेगी! जानें क्या है Oppo Service Centre 3.0 प्रोग्राम
ख़ास बातें
  • Oppo Service Centre 3.0 प्रोग्राम में शामिल हुए 25,000 पिन कोड
  • Oppo स्मार्टफोन की 80% मरम्मत के लिए 24 घंटे का टर्नअराउंड टाइम लेती है
  • कुछ डिवाइस के लिए एक घंटे की ऑन-साइट रिपेयरिंग का भी दावा किया जाता है
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने पूरे भारत में अपने सर्विस सेंटर 3.0 (Service Centre 3.0) प्रोग्राम में 25,000 पिन कोड को शामिल करने की घोषणा की है। इस प्रोग्राम में कंपनी ने अपनी सर्विस टाइमिंग को कम किया है और दावा किया है कि सभी स्मार्टफोन की करीब 80 प्रतिशत रिपेयरिंग 24 घंटे के अंदर की जाएगी। इसके अलावा कुछ मॉडल्स को ऑन-साइट एक घंटे में ही रिपेयर करने की भी बात कही गई है।

Service Centre 3.0 के तहत Oppo ने सुविधाजनक पिक-अप और ड्रॉप सर्विस के साथ 25,000 पिन कोड को शामिल करने के लिए अपने सर्विस सेंटर्स के विस्तार की घोषणा की है। देश भर में रणनीतिक रूप से स्थित 550 से अधिक अधिकृत सर्विस आउटलेट के साथ, ओप्पो ने पहले ही अपने 24 अधिकृत सर्विस सेंटरों को सर्विस सेंटर 3.0 के स्टैंडर्ड के अनुरूप कर दिया है। ये अपग्रेडेड सेंटर अब चंडीगढ़, कोच्चि, कालीकट, त्रिशूर, लखनऊ, आगरा, मदुरै, बिलासपुर, बारामती, हैदराबाद, दिल्ली एनसीआर, जयपुर और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में चालू हैं। योजना के तहत कंपनी का इरादा 2024 के अंत तक अतिरिक्त 40 सर्विस सेंटर्स को नए 3.0 स्टैंडर्ड में अपग्रेड करना है।
 

Oppo का दावा है कि इस प्रोग्राम के हिस्से के रूप में, ओप्पो सभी स्मार्टफोन की 80% मरम्मत के लिए 24 घंटे का टर्नअराउंड समय (TAT) प्रदान करेगी, जिसमें सॉफ्टवेयर गड़बड़ियां, स्क्रीन और बैटरी रिप्लेसमेंट, स्पीकर डैमेज और टचस्क्रीन खराबी जैसे मुद्दे शामिल हैं।

इसके अलावा, ओप्पो का सर्विस सेंटर 3.0 लेटेस्ट सुविधाएं पेश करता है, जिसमें कुछ डिवाइस के लिए एक घंटे की ऑन-साइट रिपेयरिंग, लाइव प्रोडक्ट डेमो, फ्री पिक-अप और ड्रॉप सर्विस और रिपेयरिंग के लिए फ्लेक्सिबल डेबिट/क्रेडिट कार्ड-आधारित बैंक EMI ऑप्शन शामिल हैं।

24 घंटे की सेंड-इन रिपेयर सर्विस की शुरुआत के साथ, ग्राहक ओप्पो इंडिया की वेबसाइट पर सेंड-इन रिपेयर फॉर्म भरकर आसानी से अपने स्मार्टफोन के लिए पिक-अप और ड्रॉप सेवा शेड्यूल कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए, उन्हें अपने डिवाइस का IMEI नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पिक-अप एड्रेस देना आवश्यक होगा। ओप्पो की 24 घंटे की TAT सर्विस डिवाइस के सर्विस सेंटर पहुंचने के बाद शुरू होती है। इसके लिए ग्राहकों को SMS और WhatsApp के जरिए हर संभव स्टेप की जानकारी भी दी जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Service Centre 3
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »