Oppo Reno आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Oppo Reno स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा। जानें, कैसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2019 10:23 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो के टॉप-एंड वेरिएंट का नाम होगा Oppo Reno 10X Zoom
  • ओप्पो 10एक्स ज़ूम एडिशन होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस
  • Oppo Reno Standard Edition को भी किया जाना है लॉन्च

Oppo Reno आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Oppo Reno स्मार्टफोन को आज बीजिंग में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो रेनो (Oppo Reno) के दो वेरिएंट हो सकते हैं- एक स्टैंडर्ड एडिशन (Oppo Reno Standard Edition) और दूसरा 10x ज़ूम एडिशन (10x Zoom Edition)। कंपनी ने Oppo Reno से संबंधित कई टीज़र जारी किए हैं। टीज़र से ओप्पो रेनो के डिजाइन और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। आइए अब आपको ओप्पो रेनो (Oppo Reno) के लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग और अनुमानित स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

ऐसे देखें Oppo Reno लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग

ओप्पो रेनो से आज बीजिंग में आयोजित इवेंट के दौरान पर्दा उठाया जाएगा। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 2 बजे CST (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की वेबसाइट पर होगी। गौर करने वाली बात यह है कि ओप्पो रेनो (Oppo Reno) को आज चीन में लॉन्च किया जाना है। 24 अप्रैल 2019 को ज्यूरिक में स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा।
Advertisement
 

Oppo Reno स्पेसिफिकेशन, फीचर्स (उम्मीद)

जैसा कि हमने आपको बताया कि Oppo अपने आगामी स्मार्टफोन Reno से संबंधित कई टीज़र जारी कर चुकी है। ओप्पो रेनो के दो वेरिएंट हो सकते हैं- स्टैंडर्ड एडिशन (Oppo Reno Standard Edition) और दूसरा 10x ज़ूम एडिशन (10x Zoom Edition)। स्टैंडर्ड एडिशन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर तो वहीं ज़ूम एडिशन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाली बात को Oppo के वाइस प्रेसिडेंट ने कंफर्म किया था।

रिजर्वेशन पेज़ पर Oppo Reno के कलर वेरिएंट की भी जानकारी दी गई है। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन के चार कलर वेरिएंट होंगे- नेब्यूला पर्पल, एक्सट्रीम नाइट ब्लैक, फोग सी ग्रीन और मिस्ट पाउडर। रैम और स्टोरेज के आधार पर स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6 जीबी/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि हैंडसेट को VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग और एनएफसी सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा।
Advertisement

Oppo Reno 10x Zoom Edition में 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर (120 डिग्री) और 13 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर जो 10x ज़ूम के साथ आएगा। कुछ समय पहले एक कथित मार्केटिंग वीडियो भी सामने आई थी जिसमें अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर को दर्शाया गया है। यह फीचर कम रोशनी में भी ब्राइट क्लिप को रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

Oppo Reno 10X Zoom Edition वेरिएंट डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस सपोर्ट के साथ आएगा। Oppo ने हाल ही में वीबो पर एक टीज़र जारी किया जिससे यह बात कंफर्म होती है कि ओप्पो रेनो फोन 93.1 प्रतिशत स्क्रीन रेशियो के साथ आएगा। इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके कहा था कि 10x Zoom Edition वेरिएंट में 8 जीबी रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और कलरओएस 6.0 होगा। Oppo Reno 10X Zoom की लंबाई-चौड़ाई 162.0x77.2x9.3 मिलीमीटर और वज़न 215 ग्राम हो सकता है।
Advertisement

Oppo Reno के स्नैपड्रैगन 855 वेरिएंट की कीमत 14,000,000 वियतनामी दोंग से 15,000,000 वियतनामी दोंग (लगभग 41,300 रुपये से 44,000 रुपये) के आसपास हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.