Oppo Reno के कलर और स्टोरेज वेरिएंट की मिली जानकारी

लॉन्च से पहले कंपनी की ओप्पो रेनो (Oppo Reno) को रिज़र्वेशन के लिए पेश करा दिया गया है। जानें कलर और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में।

Oppo Reno के कलर और स्टोरेज वेरिएंट की मिली जानकारी

Oppo Reno के कलर और स्टोरेज वेरिएंट की मिली जानकारी

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 10X Zoom Edition को भी उतारा जाएगा
  • Oppo Reno फोन के होंगे चार कलर वेरिएंट
  • ओप्पो रेनो के कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट होंगे
विज्ञापन
Oppo Reno सीरीज़ के स्मार्टफोन के आधिकारिक लॉन्च में अब सप्ताह भर से भी कम समय शेष है लेकिन अब भी लीक और ऑफिशियल टीज़र सामने आ रहे हैं। लॉन्च से पहले कंपनी की OppoShop वेबसाइट पर ओप्पो रेनो (Oppo Reno) को रिज़र्वेशन के लिए पेश करा दिया गया है। रिजर्वेशन पेज़ से फोन के कलर वेरिएंट और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिली है। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि हैंडसेट को VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एनएफसी सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा।

केवल इतना ही नहीं, ओप्पो रेनो (Oppo Reno) में 48 मेगापिक्सल कैमरा होने का भी संकेत मिला है। इसके अलावा ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट इस बात को कंफर्म कर चुके हैं को ओप्पो रेनो 10X ज़ूम एडिशन (Oppo Reno 10X Zoom Edition) को भी उतारा जाएगा। कुछ समय पहले ओप्पो रेनो से लिए गए कैमरा सैंपल भी सामने आए थे।

Oppo Reno सीरीज़ को 10 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, लेकिन इनमें से एक वेरिएंट को रिजर्वेशन के लिए OppoShop वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन के चार कलर वेरिएंट होंगे- नेब्यूला पर्पल, एक्सट्रीम नाइट ब्लैक, फोग सी ग्रीन और मिस्ट पाउडर।

लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में 6 जीबी से 8 जीबी तक के रैम वेरिएंट हो सकते हैं। फोन को 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। 6 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट एक्सट्रीम नाइट ब्लैक में मिलेगा। 6 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट नेब्यूला पर्पल रंग में भी होगा उपलब्ध। 6 जीबी/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा 8 जीबी/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फोग सी ग्रीन में मिलेगा। वहीं मिस्ट पाउडर कलर वेरिएंट का एक ही वेरिएंट है- 6 जीबी/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ।


OppoShop पर एक अन्य पेज़ में कहा गया है कि Oppo Reno फोन में पैनोरमिक स्क्रीन, 48 मिलियन कैमरा, एनएफसी और फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC 3.0 सपोर्ट होगा। ओप्पो पहले ही वीबो पर इस बात से पर्दा उठा चुकी है कि ओप्पो रेनो (Oppo Reno) फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत होगा।

इसके अलावा ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट Shen Yiren Brian ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि कंपनी Oppo Reno के 10X Zoom Edition वेरिएंट को भी लॉन्च करेगी जो डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस सपोर्ट के साथ आएगा। यह वेरिएंट पेरिस्कोप कैमरा और 10x ज़ूम सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। एक कथित मार्केटिंग वीडियो भी सामने आई है जिसमें अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर को दर्शाया गया है। यह फीचर कम रोशनी में भी ब्राइट क्लिप को रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वीडियो को सबसे पहले BangGogo ने शेयर किया है।

कुछ समय पहले लीक केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का संकेत मिला था कि Oppo Reno स्मार्टफोन में अनोखा पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ओप्पो द्वारा फाइल किए ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन के अनुसार, पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल को शार्क फिन कहा जाएगा। ट्रेडमार्क लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया था।

इसके अलावा लो-लाइट में लिए गए Oppo Reno के कथित कैमरा सैंपल काफी प्रभावशाली हैं क्योंकि इनकी डायनामिक रेंज़ काफी अच्छी है। बता दें कि इन कैमरा सैंपल को वीबो पर साझा किया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Oppo अपनी रेनो सीरीज़ में कई स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है जैसे कि स्टैंडर्ड एडिशन, Oppo Reno Lite, Oppo Reno 10X Zoom Edition और इसका हाई-एंड वेरिएंट जो स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Reno
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »