Oppo Reno Ace 2 में होगा होल-पंच डिस्प्ले, तस्वीर में दिखा डिज़ाइन

Oppo Reno Ace 2 की TENAA लिस्टिंग में 5G सपोर्ट शामिल होने की जानकारी मिली है। लिस्टिंग में फोन को होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिखाया गया है, जिसमें स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने पर फ्रंट कैमरा कटआउट है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 27 मार्च 2020 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno Ace 2 में सर्कुलर कैमरा मॉड्युल होगा
  • फोन को होल-पंच डिस्प्ले के साथ भी देखा गया है
  • Oppo के मुताबिक, फोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा

Oppo Reno Ace 2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Oppo Reno Ace 2 को हाल ही में चीन की एक रेग्युरेटरी संस्था 3C की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। 3सी लिस्टिंग ने ओप्पो रेनो ऐस 2 को मॉडल नंबर PDHM00 के साथ दिखाया और इसमें 65W फास्ट चार्जिंग और 5G सपोर्ट शामिल होने का संकेत दिया। अब, उसी मॉडल नंबर को TENAA सर्टिफिकेशन भी मिला है जो फोन की तस्वीरों को दिखाता है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो रेनो ऐस 2 एक होल-पंच डिज़ाइन और गोल आकार के क्वाड-कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जैसे कि OnePlus 7T पर देखा गया है।

TENAA लिस्टिंग में Oppo Reno Ace 2 में 5G सपोर्ट शामिल होने की भी जानकारी है। लिस्टिंग में फोन को होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिखाया गया है, जिसमें स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने पर फ्रंट कैमरा कटआउट है। इससे यह भी पता चलता है कि ओप्पो स्मार्टफोन में एक गोलाकार आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा।
Advertisement

टीना में पोस्ट की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि ओप्पो रेनो ऐस 2 में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। फोन की इससे पहले सामने आई लाइव  इमेज में भी फोन में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल देखा गया था, लेकिन उस लीक में कैमरा सेटअप के बगल में एलईडी फ्लैश दिखाई नहीं दे रहा था।
 
 

Oppo Reno Ace 2 की 3C लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन पर 65W फास्ट चार्जिंग और 5G सपोर्ट होगा। ओप्पो रेनो ऐस 2 को उसी मॉडल नंबर के साथ वाई-फाई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। वाई-फाई लिस्टिंग ने फोन में एंड्रॉयड 10 ओएस, वाई-फाई 6 शामिल होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली थी कि फोन में 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड के लिए सपोर्ट होगा।
Advertisement

ओप्पो रेनो ऐस 2 स्मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्च करने की खबरें हैं, जैसा कि कंपनी के वीपी ब्रायन शेन ने इस हफ्ते के शुरू में संकेत दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.