64MP कैमरा, 8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 8Z 5G फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन भी मिलता है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 20:42 IST
ख़ास बातें
  • यह 8GB रैम +128GB स्टोरेज मॉडल में लिस्‍ट हुआ है
  • यह 18 अगस्त तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा
  • भारत में फोन की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है

Oppo Reno 8Z 5G को थाईलैंड में एक रिटेलर वेबसाइट पर THB 12,990 (लगभग 28,600 रुपये) में लिस्‍ट किया गया है।

Oppo Reno 8Z 5G स्‍मार्टफोन को गुरुवार को थाईलैंड में लॉन्च किया गया। इसमें 6.43 इंच का डिस्प्ले है और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और एड्रेनो 619 GPU से पावर्ड है। यह स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1 पर चलता है। Reno 8Z 5G एक डुअल-सिम हैंडसेट है जिसमें ब्लूटूथ v5.1 की कनेक्टिविटी है। यह स्‍मार्टफोन USB टाइप-C पोर्ट के साथ आता है, जिसमें 33W SuperVOOC चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन भी मिलता है।
 

Oppo Reno 8Z 5G के प्राइस और उपलब्‍धता 

Oppo Reno 8Z 5G को थाईलैंड में एक रिटेलर वेबसाइट पर THB 12,990 (लगभग 28,600 रुपये) में लिस्‍ट किया गया है। यह 8GB रैम +128GB स्टोरेज मॉडल में लिस्‍ट हुआ है और डॉनलाइट गोल्ड व स्टारलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। लिस्टिंग के अनुसार, यह 18 अगस्त तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी तक भारत समेत बाकी मार्केट्स में हैंडसेट लॉन्च करने की योजना की घोषणा नहीं की है।
 

Oppo Reno 8Z 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Oppo Reno 8Z 5G एक डुअल-सिम (नैनो) हैंडसेट है। यह Android 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1 पर चलता है। फोन में फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) रेजॉलूशन वाला 6.43 इंच का डिस्प्ले, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 16.7 मिलियन कलर्स सपोर्ट और 90.8 फीसदी स्क्रीन रेशियो है। कंपनी के अनुसार, मैक्सिमम एक्सपोजर मोड में यह फोन 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। यह नीली लाइट को 12.5 फीसदी तक कम करता है और एसजीएस सर्टिफाइड है। नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए भी यह डिवाइस HD सर्टिफाइड है।

यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 695 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे एड्रेनो 619 GPU का साथ मिलता है। Oppo Reno 8Z 5G में 8GB LPDDR4X रैम है जिसे फोन के खाली स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके 5GB तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। फोन में 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Oppo Reno 8Z 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है साथ में 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर और 2 मेगापिक्सल बोकेह मैक्रो लेंस दिया गया है। रियर कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो और 120fps पर 720p तक स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 1080p या 720p वीडियो को 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।

फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन फंक्शन के साथ आने वाले Oppo Reno 8Z 5G में 33W SuperVOOC चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने 63 मिनट के चार्जिंग टाइम के साथ 447 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया है। यह दावा भी है कि 5 मिनट के चार्ज के साथ हैंडसेट 3 घंटे तक का कॉल टाइम देगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.