Oppo Reno 7 सीरीज की स्पेसिफिकेशन फिर लीक, Reno 7 Pro में होगी Snapdragon 778G चिप!

टिप्स्टर Digital Chat Station ने Oppo Reno सीरीज को लेकर पहले लीक हुई जानकारी में कुछ और बातें जोड़ी हैं, जिसमें इसकी कुछ और स्पेसिफिकेशन के साथ ही कीमत का भी जिक्र है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Reno 7 Pro + मे कस्टमाइज्ड डाइमेंसिटी 1200 मैक्स चिप हो सकती है।
  • सीरीज के तीनों मॉडलों में 4500mAh बैटरी बताई जा रही है।
  • Oppo Reno 7 Pro+ में 6.5 इंच 1080p+ AMOLED पैनल दिया जा सकता है।

Oppo Reno 7 Series का बेस मॉडल Oppo Reno 7 है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर बताया गया है।

Oppo Reno 7 सीरीज एक बार फिर से एक लीक सामने आया है। इस सीरीज को लेकर हालांकि कई बार लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं सीरीज के लॉन्च के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से इसके वेरिएंट्स को लेकर कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच अब टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo Reno 7 Series के बारे में कुछ और जानकारी दी है। 

टिप्स्टर Digital Chat Station ने Oppo Reno Pro और Oppo Reno Pro + को लेकर पहले आई जानकारी में कुछ और बातें जोड़ी हैं। ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ में तीन मॉडल हैं और यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ओप्पो आधिकारिक तौर पर इस सीरीज के मॉडलों से पर्दा कब उठाएगी। हालाँकि डिजिटल चैट स्टेशन ने जो स्पेसिफिकेशन लीक की हैं उनके साथ ही लीक्स में इसकी कीमत के बारे में भी कुछ संकेत दिए गए हैं। 

Oppo Reno 7 Series का बेस मॉडल Oppo Reno 7 है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर और 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस बताया जा रहा है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है और डिवाइस 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकती है। रेनो 7 सीरीज का ये सबसे हल्का फोन बताया जा रहा है जिसका वजन 171 ग्राम है। वहीं अगले संभावित वेरिएंट की बात करें तो Oppo Reno 7 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट द्वारा ऑपरेटेड कहा जा रहा है। जबकि इसके साथ 4,500mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। बेस मॉडल की तरह इसका मेन कैमरा सेंसर भी 64MP का बताया जा रहा है। जबकि ये वजन में बेस मॉडल से थोड़ा भारी है और इसका वजन 185 ग्राम बताया जा रहा है। 

इस रेंज का टॉप मॉडल कहा जाने वाला Oppo Reno 7 Pro + एक कस्टमाइज्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 मैक्स चिप से लैस हो सकता है। इसमें भी यूजर्स को 4,500mAh की बैटरी का पावर बैकअप और 65W चार्जिंग देखने को मिल सकती है। लीक्स के अनुसार इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है और यह पतले और हल्के डिज़ाइन में आ सकता है। Oppo Reno 7 Pro+ में 6.5-इंच 1080p+ AMOLED पैनल के साथ 90Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट होने की संभावना है। 50MP कैमरे में Sony IMX766 सेंसर होगा। 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। बेस मॉडल में 8GB/256GB कन्फिगरेशन होगा और इसकी कीमत CNY 3,000 (लगभग 35,000 रुपये) हो सकती है। रैम को 12GB में अपग्रेड किया जा सकता है। अपग्रेड किए गए मॉडल की कीमत CNY 3,300 (लगभग 38,000 रुपये) हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक सीरीज के मॉडलों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है मगर लीक्स के आधार पर इस खबर को पूर्ण सत्य नहीं माना जा सकता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good battery life
  • Solid industrial design
  • Bright and vivid display
  • Snappy overall performance
  • Decent cameras for stills
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Recorded video could be better
  • Specs not entirely competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.