48MP कैमरा और 8GB रैम के साथ आएगा Oppo Reno 7 SE! स्पेसिफिकेशन हुए ऑनलाइन लीक...

लीक के अनुसार, ओप्पो रेनो 7 एसई स्मार्टफोन Android 11 आधारित ColorOS 12 पर काम करेगा। फोन में 6.43 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 SE में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
  • 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आ सकता है ओप्पो रेनो 7 एसई
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
Oppo Reno 7 सीरीज़ चीन में 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। सीरीज़ का एक मॉडल Oppo Reno 7 SE अब ऑनलाइन लीक हो गया है। ओप्पो रेनो 7 एसई के फुल स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। यह मॉडल JD.com वेबसाइट पर रेंडर्स के साथ लिस्ट है, जिससे इसके डिज़ाइन की जानकारी भी मिलती है। ओप्पो रेनो 7 एसई फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन देखा जा सकता है, जबकि बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सीरीज़ में शामिल बाकि फोन  ppo Reno 7 Pro और Oppo Reno 7 होंगे।

91Mobiles ने सूत्रों का हवाला देते हुए Oppo Reno 7 SE स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सार्वजनिक की है। लीक के अनुसार, ओप्पो रेनो 7 एसई स्मार्टफोन Android 11 आधारित ColorOS 12 पर काम करेगा। फोन में 6.43 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, DCI-P3 कवरेज, 1,200,000:1 कॉनट्रास्ट और 409ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। साथ ही में फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलेगा।

इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ Mali-G68 MC4 जीपीयू मिलेगा। फोन में दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिल सकती है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी वर्चुअल रैम और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मौजूद हो सकती है। फोन में 5 जीबी की वर्चुअल रैम भी मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX581 प्राइमरी रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा मिलेगा।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,390mAh की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। फोन का डायमेंशन 160.2x73.2x7.45mm और भार 171 ग्राम होगा।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ चीन में 25 नवंबर को लॉन्च होगी, वहीं ओप्पो रेनो 7 एसई फोन 17 दिसंबर को दस्तक दे सकता है। फोन में ब्लू, ब्लैक और ग्लोड कलर ऑप्शन दस्तक दे सकते हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 7 SE, Oppo Reno 7 SE Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.