12GB रैम वाले Oppo Reno 5K के स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक, जानें कीमत!

लिस्टिंग के अनुसार, Oppo Reno 5K फोन (मॉडल नंबर PEGM10) ) क 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2,899 (लगभग 32,500 रुपये) होगी, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 35,900 रुपये) होगी

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 फरवरी 2021 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5K फोन चीनी टेलीकॉम साइट पर लिस्ट
  • ओप्पो रेनो 5के फोन का मॉडल नंबर PEGM10 हो सकता है
  • फोन में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

फोन में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन

Oppo Reno 5K स्मार्टफोन आज गुरुवार 25 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले Oppo फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। ओप्पो रेनो 5के स्मार्टफोन Reno सीरीज़ का अगला मॉडल हो सकता है, इससे पहले इस सीरीज़ में Reno 5, Reno 5 Pro, और Reno 5 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं। यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लिस्ट है। ओप्पो रेनो 5के स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

चीनी टेलीकॉम साइट (Tianyi Telecom Terminal) में Oppo Reno 5K की लिस्टिंग को फीचर किया गया है, जिसके साथ-साथ कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी को भी लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग में इस आगामी मॉडल की कुछ तस्वीरें भी लिस्ट की गई हैं।

Oppo ने हाल ही में खुद पुष्टि की थी कि नया Reno स्मार्टफोन गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद से ही अटकले लगाई जा रही हैं कि यह ओप्पो रेनो 5के स्मार्टफोन हो सकता है। देखा जा सकता है कि यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस होगा।
 

Oppo Reno 5K price (expected)

China Telecom साइट की लिस्टिंग में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ओप्पो रेनो 5के फोन (मॉडल नंबर PEGM10) ) क 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2,899 (लगभग 32,500 रुपये) होगी, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 35,900 रुपये) होगी। इस मॉडल में आपको दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
Advertisement
 

Oppo Reno 5K specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो रेनो 5के फोन में 6.43 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके अलावा, इस कैमरा सेटअप में दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो सकता है।  

ओप्पो फोन 5जी के साथ-साथ 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ लिस्ट है। फोन की बैटरी 4,300एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है, वहीं फोन 7.9mm मोटा और 180 ग्राम भारी हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.