Oppo Reno 3 सीरीज़ से दिसंबर में उठेगा पर्दा, ColorOS 7 का मिलेगा सपोर्ट

Oppo Reno 3 Series: Oppo ने इस बात की घोषणा कर दी है कि ColorOS 7 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलने वाला पहला फोन ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ का होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 21 नवंबर 2019 11:39 IST

Oppo Reno 3 सीरीज़ से दिसंबर में उठेगा पर्दा, ColorOS 7 का मिलेगा सपोर्ट

Oppo Reno 3 Series: ओप्पो ने 20 नवंबर को चीन में आयोजित इवेंट के दौरान अपने नए कस्टम स्किन कलरओएस 7 से पर्दा उठा दिया है। भारत में ColorOS 7 को 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। Oppo ने इस बात की घोषणा कर दी है कि कलरओएस 7 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलने वाला पहला फोन ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ का होगा। पहली बार Oppo Reno 3 Series के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। इसके अलावा ओप्पो ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ डुअल-मोड 5जी सपोर्ट के साथ दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।
 

Oppo Reno 3 Launch

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आधिकारिक वीवो अकाउंट से एक पोस्ट को साझा किया गया था। पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की गई है कि ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ को डुअल-मोड 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा, इसका मतलब यह NSA और SA दोनों ही स्टैंडर्ड के साथ कंपेटिबल होगा। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी मिली है कि ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ के अंतर्गत उतारे जाने वाले स्मार्टफोन को सबसे पहले कलरओएस 7 के साथ उतारा जाएगा।
Advertisement

हालांकि, अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि कलरओएस 7 पर चलने वाले ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ के फोन एंड्रॉयड 10 (Android 10) पर आधारित होंगे या नहीं। Oppo ब्रांड के इस आगामी सीरीज़ को अगले महीने चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो ने इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं किया है कि आखिर ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ के भारतीय मार्केट में कब तक लाया जाएगा।

ओप्पो रेनो 3 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, प्राइमरी कैमरा सेंसर 60 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। ओप्पो रेनो 3 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है।
Advertisement

उम्मीद है कि फोन में स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है। फोन में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि स्मार्टफोन डुअल-मोड 5जी सपोर्ट से लैस होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.