Oppo Reno 2 में होगा इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Oppo Reno 2 अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि ओप्पो रेनो 2 स्मार्टफोन में आखिर किस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

Oppo Reno 2 में होगा इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Oppo Reno 2 में होगा इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 2 होगा वूक 3.0 फ्लैश चार्ज सपोर्ट से लैस
  • यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा ओप्पो रेनो 2 में
  • गेम बूस्ट 3.0, गेम असिस्टेंट और एचडीआर 10 गेमिंग सपोर्ट से होगा लैस
विज्ञापन
Oppo Reno 2 अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि ओप्पो रेनो 2 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और वूक 3.0 फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस होगा। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 20X ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। अब कंपनी ने आगामी ओप्पो रेनो 2 स्मार्टफोन से संबंधित कुछ अहम जानकारी दी है। ओप्पो रेनो 2 भारत में 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

ओप्पो रेनो 2 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड होगा और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत है। फोन स्नैपड्रैगन 730जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलेगा।
फोन के दो कलर वेरिएंट होंगे- ओसियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक।

अल्ट्रा डार्क मोड और बोकेह मोड जैसे विभिन्न मोड को एन्हांस करने के लिए न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (एनपीयू) होगा। गेमर्स के लिए, ओप्पो रेनो 2 एंटी-चीट एक्सटेंशन, ऑप्टिमाइज्ड वाई-फाई और 25 प्रतिशत तेज ग्राफिक रेंडरिंग से लैस होगा। बेहतर गेम प्ले अनुभव के लिए गेम बूस्ट 3.0, गेम असिस्टेंट और एचडीआर 10 गेमिंग सपोर्ट को भी इंटीग्रेट किया जाएगा।

ओप्पो रेनो 2 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 3डी कर्व्ड ग्लास बैक पैनल भी मिलेगा। ओप्पो रेनो 2 में लेटेस्ट जी3 ऑप्टिकल सेंसर फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग तकनीक के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 भी दिया जाएगा। 28 अगस्त को भारत में लॉन्च से पहले ऊपर बताई गई सभी जानकारी को ओप्पो ने कंफर्म किया है।

अधिकांश जानकारी हाल ही में लीक हुई टीना लिस्टिंग से मिलती जुलती है। लिस्टिंग से पता चला था कि ओप्पो रेनो 2 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित होगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  2. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  3. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  4. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  5. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  6. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  7. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  8. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  9. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  10. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »