Flipkart Big Saving Days Sale का आगाज़, टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर बंपर छूट

सेल के दौरान Google Home Mini को 2,299 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Oppo Reno 2 को 28,990 रुपये (आम तौर पर 38,990 रुपये कीमत) की प्रभावी कीमत पर बेचा रहा है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 6 अगस्त 2020 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Saving Days Sale 10 अगस्त तक चलेगी
  • इस सेल के दौरान iPhone XR, Oppo Reno 2 समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट
  • ICICI बैंक और Citi बैंक के कार्ड पर मिल रही है 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट

Flipkart Big Saving Days सेल 10 अगस्त तक चलेगी

Flipkart Big Saving Days सेल शुरू हो गई है। यह सेल ठीक उसी दिन शुरू हुई है, जिस दिन भारत में Amazon की Prime Day 2020 सेल शुरू हुई। फ्लिपकार्ट की सेल लोकप्रिय मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, ऑडियो लाइनअप और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर कुछ अच्छी डील्स और ऑफर्स की पेशकेश कर रही है। निश्चित तौर पर आने वाले कुछ दिन शॉपिंग के दिवानों के लिए अच्छे दिन साबित होने वाले हैं। हालांकि फ्लिपकार्ट सेल में इस बार बेहद लुभावने ऑफर्स या डील्स नहीं है। फिर भी,  Apple iPhone XR, iPhone SE (2020), Oppo Reno 2, Google Home Mini पर मिलने वाली डील्स के साथ हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑफर्स निकाल कर लाएं हैं, जिन्हें आपको एक बार ज़रूर देखना चाहिए। Flipkart Big Saving Days Sale 10 अगस्त तक चलेगी।

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड या Citi Bank बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है। यह अधिकतम 1,500 रुपये की छूट होगी और ध्यान रहे कि बैंक ऑफर सभी प्रोडक्ट पर लागू नहीं है।
Advertisement
 

Flipkart Big Saving Days sale - Best offers on mobile phones today

Apple iPhone XR

iPhone XR इस हफ्ते बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर 44,999 रुपये (एमआरपी 52,500 रुपये) कीमत पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट की सेल में  एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है, जो आपको अधिकतम 13,450 रुपये की छूट दिला सकता है। आईफोन एक्सआर Apple के A12 बायोनिक चिप पर काम करता है। यह 7-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 12-मेगापिक्सल के बैक कैमरे के साथ आता है।
 

Apple iPhone SE (2020)

iPhone SE (2020) भी सेल के दौरान 36,999 रुपये (एमआरपी 42,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। यदि आप 40,000  रुपये से कम कीमत में iOS पर स्विच करना चाहते हैं और आप पुराने iPhone डिज़ाइन को पसंद करते हैं तो आईफोन एसई (2020) एक अच्छा विकल्प है। फोन पर 13,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। फोन Apple के A13 बायोनिक चिप पर काम करने वाला आईफोन 4.7 इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।
 

Oppo Reno 2

फ्लिपकार्ट सेल में ओप्पो रेनो 2 को कैश ऑन डिलीवरी को छोड़ किसी भी अन्य विकल्प के जरिए भुगतान करके खरीदने पर 10,000 रुपये की तत्काल छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि आप Oppo Reno 2 को 28,990 रुपये (आम तौर पर 38,990 रुपये कीमत) की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। ओप्पो रेनो 2 में स्लाइड-आउट 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 48-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी रैम के साथ आता है।
Advertisement
 

Flipkart Big Saving Days 2020 sale - Other best offers

सेल के दौरान Google Home Mini को 2,299 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। गूगल होम मिनी एक स्मार्ट स्पीकर है, जो गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। अगली डील Acer Aspire 7 गेमिंग लैपटॉप है। यह लैपटॉप 15.6-इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जो फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। लैपटॉप में AMD का Ryzen 7 सीपीयू, 8 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी, Nvidia GeForce GTZ 1650 ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। आप इसे 57,990 रुपये (एमआरपी 84,599 रुपये) कीमत में खरीद सकते हैं।

अगली डील Boat Aavante Bar ब्लूटूथ साउंडबार है। यह 2.1 चैनल साउंडबार है और सेल के दौरान 13,990 रुपये एमआरपी के बजाय 3,999 रुपये कीमत में बेचा जा रहा है। Philips TAUT102BK ट्रू वायरलेस हेडसेट 2,299 रुपये कीमत में बेचा जा रहा है, जिसकी एमआरपी 5,999 रुपये है। हालांकि बैंक डिस्काउंट हासिल करने के लिए कम से कम 3,000 रुपये की कार्ट वैल्यू होनी ज़रूरी है। ऐसे में आपको इस ट्रू वायरलेस हेडसेट के साथ कुछ अन्य प्रोडक्ट को अपनी कार्ट में जोड़ना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.