Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग

भारत में इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 17c को लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4 और Oppo Reno 17c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2026 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 17 सीरीज को नवंबर में चीन में पेश किया जा सकता है
  • इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट हो सकता है
  • भारत में इस वर्ष जुलाई में Oppo Reno 16 सीरीज को लॉन्च किया गया था

भारत में इस वर्ष जुलाई में Oppo Reno 16 सीरीज को लॉन्च किया गया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 17 सीरीज को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जा सकता है। देश में इस वर्ष जुलाई में Oppo Reno 16 सीरीज को लॉन्च किया गया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने बताया है कि भारत में इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा  Oppo Reno 17c को लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4 और Oppo Reno 17c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट हो सकता है। थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर Oppo Reno 17 की मॉडल नंबर - CPH2975 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन की एक इमेज भी लीक हुई है। Oppo Reno 17 में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। 

Advertisement

चीन में नवंबर में Oppo Reno 17 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Oppo Reno 17 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Oppo Reno 16 में 6.32 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। Oppo Reno 16 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.