Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट

Oppo की चीन में वेबसाइट पर Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2026 22:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 17 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल होगा
  • इस सीरीज केस्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट हो सकता है
  • Oppo Reno 17 सीरीज को चीन में 16 नवंबर को पेश किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 17 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Oppo Reno 17 के इंटरनेशनल वेरिएंट में  Android 17 पर बेस्ड Oppo का नया ColorOS 17 हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 को भी पेश किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि Oppo Reno 17 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इस सीरीज केस्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 7 Gen 4 हो सकता है। Oppo Reno 17 में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Advertisement

Oppo Reno 17 के इंटरनेशनल वेरिएंट में  Android 17 पर बेस्ड Oppo का नया ColorOS 17 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा होंगे। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। Oppo Reno 17 सीरीज को चीन में 16 नवंबर को पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। Oppo की चीन में वेबसाइट पर Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.