भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन

Oppo ने भारत में लॉन्च से पहले Reno 16 Series के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। सीरीज में नया AI Snap Key, HoloVerse 3D Design और IP69K तक की सुरक्षा मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2026 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Reno 16 Series में नया 3D Pop Planet Design देखने को मिलेगा
  • AI Snap Key से कंटेंट सेव और शॉर्टकट एक्सेस आसान होगा
  • फोन IP69K रेटिंग और एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ आएगा

Oppo Reno 16 Series में मिलेगा AI Snap Key और 3D डिजाइन

Photo Credit: Oppo

Oppo जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 सीरीज लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी शेयर की है। Reno 16 सीरीज को लेकर कंपनी का फोकस इस बार डिजाइन, AI फीचर्स और ड्यूरेबिलिटी पर नजर आ रहा है। सीरीज में नया AI Snap Key, 3D Pop Planet Design और IP69K तक की सुरक्षा जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि Reno 16 सीरीज को चीन में पहले ही पेश किया जा चुका है और अब इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।

Oppo का कहना है कि Reno 16 सीरीज में नया 3D Pop Planet Design दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, Starry White कलर वेरिएंट में यह डिजाइन ऐसा विजुअल इफेक्ट तैयार करता है, जिसमें फोन के बैक पैनल के अंदर एक ग्रह तैरता हुआ दिखाई देता है।

इसके लिए कंपनी ने HoloVerse 3D Technology का इस्तेमाल किया है। Oppo के अनुसार, फोन के बैक पैनल में स्पेशल माइक्रोलेंस स्ट्रक्चर और ऑप्टिकल लेयर का यूज किया गया है, जिससे अलग-अलग एंगल पर देखने पर डिजाइन का लुक बदलता रहता है।

कंपनी ने बताया है कि Reno 16 में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। वहीं Reno 16c में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Oppo के मुताबिक, Reno 16 की स्क्रीन 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Reno 16c की स्क्रीन 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। कंपनी का दावा है कि इससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकेगा।

Advertisement

Reno सीरीज में पहली बार AI Snap Key दिया जा रहा है। यह फोन के साइड फ्रेम पर मौजूद एक डेडिकेटेड बटन होगा, जिसे अलग-अलग कामों के लिए कस्टमाइज किया जा सकेगा।

कंपनी के अनुसार, एक बार प्रेस करने पर यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को Mind Space में सेव कर सकेंगे। वहीं लॉन्ग प्रेस करने पर वॉयस नोट रिकॉर्ड किया जा सकेगा और डबल प्रेस करने पर Mind Space सीधे ओपन होगा। इसके अलावा इस बटन को कैमरा, टॉर्च, ट्रांसलेटर और रिकॉर्डर जैसे फीचर्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Oppo का कहना है कि AI Mind Pilot फीचर के साथ यूजर्स को Gemini, ChatGPT और Perplexity जैसे AI टूल्स का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, इससे जानकारी सर्च करने, अलग-अलग जवाबों की तुलना करने और सेव किए गए कंटेंट को मैनेज करने जैसे काम आसान हो सकेंगे।

Advertisement

Reno 16 की मोटाई 8.22mm और वजन 182 ग्राम है। वहीं Reno 16c की मोटाई 8.44mm और वजन करीब 195 ग्राम बताया गया है।

कंपनी का दावा है कि Reno 16 सीरीज में Aerospace-Grade Aluminium Frame का इस्तेमाल किया गया है, जो पारंपरिक प्लास्टिक फ्रेम की तुलना में ज्यादा मजबूत है। Oppo के मुताबिक, इससे फोन की ड्रॉप रेजिस्टेंस बेहतर होती है।

Oppo Reno 16 सीरीज को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह फोन धूल, पानी और हाई-प्रेशर वाटर जेट्स से सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे गीले हाथों या ग्लव्स पहनकर भी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Advertisement

फिलहाल Oppo ने Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कंपनी लगातार फोन के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही है, जिससे संकेत मिलते हैं कि इसकी लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.