Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G vs OnePlus Nord 5: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट

Oppo का Oppo Reno 15C 5G बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, जिसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 Pro+ 5G और OnePlus Nord 5 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 07:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है।
  • OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर है।

Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G vs OnePlus Nord 5

Photo Credit: Oppo/Xiaomi/OnePlus

Oppo का Oppo Reno 15C 5G बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, जिसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 Pro+ 5G और OnePlus Nord 5 से हो रहा है। Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट से लैस है। जबकि OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। आइए Oppo Reno 15C 5G, Redmi Note 15 Pro+ 5G और OnePlus Nord 5 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G vs OnePlus Nord 5

कीमत और स्टोरेज

Oppo Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Oppo Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo Reno 15c 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G एंड्रॉयड 15 बेस्ड पर HyperOS 2 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप

Oppo Reno 15c 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है।

फ्रंट कैमरा

Oppo Reno 15c 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Oppo Reno 15c 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी आती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Oppo Reno 15c 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। जबकि OnePlus Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस मिलता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium Design
  • Bright AMOLED display
  • Decent day-to-day performance
  • Good daylight camera performance
  • Good Battery Life
  • Bad
  • No telephoto camera
  • Ships with Android 15
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable day-to-day performance
  • Decent primary camera
  • Optimised user interface
  • Programmable Plus Key
  • In-house AI features
  • Very good battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Last year's chipset
  • Ultrawide camera could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  5. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  6. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  8. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
  10. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.