Oppo Reno 15 सीरीज जल्द हो सकती है लॉन्च, कंपनी कर रही नए स्मार्टफोन्स की टेस्टिंग!

आगामी स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस चिपसेट को पिछले महीने लॉन्च किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 16:42 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में अगले महीने पेश किया जा सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है
  • Oppo Reno 15 में 6.3 इंच डिस्प्ले मिल सकता है

आगामी स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo की Oppo Reno 15 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 15, Reno Pro और Reno 15 Pro+ शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष पेश की गई Oppo Reno 14 5G सीरीज की जगह ले सकती है। आगामी स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Yogesh Brar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Oppo Reno 15 सीरीज की भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में टेस्टिंग की जा रही है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में अगले महीने पेश किया जा सकता है। 

एक अन्य टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo Reno 15 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। आगामी स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस चिपसेट को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के एक स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo Reno 15 में 6.3 इंच और Reno 15 Pro में 6.8 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। 

Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है। Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं।  Reno 14 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 का इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट है। चीन में पेश किए गए Reno 14F 5G में 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Reno 14 Pro 5G में 6,200 mAh की बैटरी 50 W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.