Oppo Reno 14 5G Launched: भारत में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया मिड-रेंजर, जानें कीमत और ऑफर्स

Oppo Reno 14 5G में 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट है और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 13:01 IST
ख़ास बातें
  • 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट
  • MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 6,000mAh बैटरी और यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Oppo Reno 14 5G Launched: भारत में Reno 14 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारत में आज, 3 जुलाई को अपनी नई Oppo Reno 14 5G सीरीज लॉन्च की, जिसमें खासतौर पर फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन पर फोकस किया गया है। सीरीज में Reno 14 5G के साथ Reno 14 Pro 5G को शामिल किया गया है। वेनिला मॉडल की बात करें, तो इसमें 6.59‑इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे स्लीक, ग्लैम डिजाइन और Crystal Shield ग्लास के साथ पेश किया है।
 

Oppo Reno 14 5G Price in India, Availability

भारत में Reno 14 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 42,999 रुपये है। यह पर्ल व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन को Flipkart, Amazon, Oppo इंडिया की वेबसाइट या ऑफलाइन स्टोर्स और पार्टनर रिटेलर्स के जरिए 8 जुलाई से खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को कुछ शुरुआती ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिसमें चुनिंदा बैंक के कार्ड के साथ छूट 10 प्रतिशत तक और नो‑कॉस्ट EMI ऑप्शन शामिल हैं।
Advertisement
 

Oppo Reno 14 5G Specifications

Oppo Reno 14 5G में 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट है और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट सपोर्ट करता है। पैनल 1200 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है। इसमें Oppo Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन दिया है। Oppo Reno 14 5G MediaTek Dimensity 8350 पर काम करता है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। 

Oppo Reno 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन (OIS) कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप शूटर (3.5X ऑप्टिकल जूम) और  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

Oppo Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी और यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन IP66+IP68+IP69 रेटेड बिल्ड से लैस है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.