Oppo Reno 13, Reno 13 Pro लॉन्च से पहले यहां आए नजर, जानें कब देंगे दस्तक

Oppo Reno 13 सीरीज चीनी बाजार में 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली है।

Oppo Reno 13, Reno 13 Pro लॉन्च से पहले यहां आए नजर, जानें कब देंगे दस्तक

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13 सीरीज चीनी बाजार में 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली है।
  • Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर आए हैं।
  • Oppo Reno 13 कैमरा FV-5 के डाटाबेस में भी नजर आया है।
विज्ञापन
Oppo Reno 13 सीरीज चीनी बाजार में 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली है, जिसका खुलासा टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने किया है। इस लाइनअप में दो मॉडल Reno 13 और Reno 13 Pro शामिल होने की उम्मीद है। ऐसा लग रहा है कि Reno 13 सीरीज चीन के बाहर के बाजारों में भी पेश होगी, क्योंकि दोनों फोन के ग्लोबल वर्जन कई सर्टिफिकेशन पर नजर आए हैं, जिससे जल्द लॉन्च का संकेत मिलता है। यहां हम आपको Oppo Reno 13 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 13 Series आई IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर


Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में नजर आए हैं। Reno 13 का मॉडल नंबर CPH2689 है, जबकि 13 Pro का मॉडल नंबर CPH2697 है। ये मॉडल नंबर पहले यूरोप के EEC और इंडोनेशिया के TKDN के डाटाबेस में भी नजर आए थे। हालांकि, सिर्फ IMDA सर्टिफिकेशन के जरिए ही उनके नाम का पता चला है। IMDA लिस्टिंग से सिर्फ दोनों फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स का पता चला है। खास बात यह है कि इससे यह भी पता चला है कि 13 Pro फोन eSIM सपोर्ट के साथ आएगा।

इसके अलावा Reno 13 कैमरा FV-5 के डाटाबेस में भी नजर आया है, जिससे पता चला है कि इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 26.6mm फोकल लेंथ और f/1.8 अपर्चर है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Reno 13 में 22.2 मिमी फोकल लैंग्थ और एफ/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Reno मॉडल का डिजाइन उनके चीनी वेरिएंट जैसा ही है। हालांकि, चीनी वेरिएंट में आम तौर पर उनके ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में थोड़े अलग और बेहतर स्पेसिफिकेशंस होते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Reno 13 Pro का चीनी वेरिएंट Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन होगा। ग्लोबल स्तर पर यही प्रोसेसर होगा या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

आपको बता दें कि Reno 12 सीरीज मई में IMDA के डेटाबेस में नजर आई थी और 29 जून, 2024 को सिंगापुर में पेश हो गई। इसी प्रकार Reno 11 और Reno 11 Pro सिंगापुर में 27 जनवरी, 2024 को लॉन्च होने से पहले नवंबर 2023 में IMDA के डेटाबेस में नजर आए थे। ऐसे में काफी संभावना है कि Reno 13 सीरीज जनवरी 2025 में सिंगापुर और अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »