Oppo Reno 12F फोन 50MP सेल्फी कैमरा से होगा लैस! जानें लेटेस्ट अपडेट

Oppo Reno 12F को Camera FV-5 डेटाबेस में भी देखा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2024 15:38 IST
ख़ास बातें
  • फोन का मॉडल नम्बर CPH2637 सामने आया है
  • Oppo Reno 12F को Camera FV-5 डेटाबेस में भी देखा गया है
  • फोन के रियर पैनल में 50MP का मेन कैमरा होगा

Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo स्मार्टफोन्स की पॉपुलर सीरीज Oppo Reno 12 हाल ही में मार्केट में आई है। सीरीज में कंपनी ने Oppo Reno 12, और Oppo Reno 12 Pro पेश किए। अब इसी सीरीज में स्मार्टफोन का एक नया एडिशन जल्द देखने को मिल सकता है। कंपनी कथित तौर पर Oppo Reno 12F मार्केट में लाने की तैयारी में है। इस बात की पुष्टि फोन को मिले सर्टीफिकेशन भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग Oppo Reno 12F स्मार्टफोन। 

Oppo Reno 12F सीरीज में अगला एडिशन होगा जो कि जल्द ही मार्केट में लॉन्च भी हो सकता है। फोन का मॉडल नम्बर CPH2637 सामने आया है जो कि TDRA (UAE) सर्टीफिकेशन के साथ SIRIM (मलेशिया) सर्टिफिकेशन में भी नजर (via) आया है। इससे पहले इस फोन को यूरोप का EEC सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। फोन के जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि इसी फोन को BIS सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। हालांकि भारत में फोन किस मॉनिकर के साथ आएगा, अभी इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन यूरोप में फोन के Reno 12F मॉनिकर के साथ ही आने की खबर है। 
Advertisement

Oppo Reno 12F को Camera FV-5 डेटाबेस में भी देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन रियर पैनल में 50MP का मेन कैमरा लिये होगा जिसका अपर्चर f/1.8 बताया गया है। इसके फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आने की बात सामने आई है जिसका अपर्चर f/2.4 बताया गया है। 

यहां पर इस तथ्य से अवगत करवाना जरूरी हो जाता है कि ओप्पो ने भारत में मार्च महीने में Oppo F25 Pro को लॉन्च किया था। यह फोन ग्लोबल मार्केट्स में Reno 11F के नाम से मौजूद था। तो बहुत संभावना है कि Reno 12F भी किसी अन्य मॉनिकर के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है। कयास है कि यह Oppo F27 Pro मॉनिकर कैरी कर सकता है। फोन को चूंकि भारत के BIS समेत लगभग दुनिया के अन्य बड़े मार्केट्स के सर्टिफिकेशन भी मिल चुके हैं, तो यह अब जल्द ही लॉन्च भी होने वाला है। फोन जुलाई में कंपनी की ओर से पेश किया जा सकता है। 
Advertisement

Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7050 SoC के साथ आता है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन में मौजूद है। रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  2. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  3. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  4. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  6. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  7. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  8. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  9. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  10. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.