32MP कैमरा के साथ Oppo Reno 11F 5G देगा दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Oppo Reno 11F 5G में पंच होल डिस्प्ले दी गई है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा यूनिट है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 11F 5G में 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX615 सेल्फी कैमरा है।
  • Oppo Reno 11F 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है।

Oppo Reno 11F 5G में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Twitter/@ZionsAnvin

Oppo ने हाल ही में वियतनाम, मलेशिया, भारत और इंडोनेशिया जैसे कई बाजारों में Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ऐसा लग रहा है कि इंडोनेशिया के मार्केट में Reno 11 सीरीज का तीसरा फोन Reno 11F 5G आएगा। फोन देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी शिपिंग 24 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। आइए Oppo Reno 11F 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Reno 11F 5G के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन


रिपोर्ट के अनुसार, Reno 11 F 5G में पंच होल डिस्प्ले दी गई है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा यूनिट है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह स्मार्टफोन पिंक, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 10-bit कलर्स का सपोर्ट मिलता है। Reno 11 F 5G में Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM है, जिसे 8GB तक वर्चुअल RAM के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमें 256GB स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में OmniVision OV64B प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल OmniVision OV02B10 मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX615 सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। फोन IP65-रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।  इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो 11 F 5G का मॉडल नंबर CPH2603 है। हाल ही में आए सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह फोन भारत, सिंगापुर और यूरोप जैसे बाजारों में भी लॉन्च हो सकता है। इनमें से कुछ बाजारों में यह फोन F-सीरीज फोन के तौर पर लॉन्च हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  3. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  6. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  7. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  8. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  9. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  10. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.