Oppo Reno 11 और Reno 11 Pro स्‍मार्टफोन 32MP सेल्‍फी कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ इस देश में लॉन्‍च

Oppo Reno 11 5G, Reno 11 Pro 5G : ओपो की यह सीरीज इसलिए महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि अब इसे भारत में भी लॉन्‍च किया जाना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 15:35 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11 5G सीरीज वियतनाम में लॉन्‍च
  • अगले कुछ दिनों में भारत में भी आएगी यह सीरीज
  • Oppo Reno 11 5G और Reno 11 Pro 5G फोन लॉन्‍च हुए

वियतनाम की प्राइसिंग से भारत में इस फोन की कीमत का अनुमान लगाया जा सकता है।

Photo Credit: www.oppo.com/vn

Oppo Reno 11 सीरीज को वियतनाम में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने Reno 11 5G और Reno 11 Pro 5G नाम से दो स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं। कंपनी ने इन्‍हें कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले, डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 50 मेगापिक्‍सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा, 80 वॉट तक रैपिड चार्जिंग जैसी खूबियों से सजाया है। एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलने वाले इन स्‍मार्टफोन्‍स की क्‍या है कीमत और बाकी फीचर्स, आइए जानते हैं। 
 

Oppo Reno 11 5G, Reno 11 Pro 5G Price

Oppo Reno 11 5G का 8GB+256GB मॉडल लॉन्‍च हुआ है। इसकी कीमत 10,990,000 VND (लगभग 37,534 रुपये) है। फोन को ब्‍लू ओसियन वेव्‍स और कोरल ग्रे कलर्स में लिया जा सकेगा। Reno 11 Pro 5G को 12GB+512GB वर्जन में लाया गया है। इसकी कीमत 16,990,000 VND (लगभग 58,026 रुपये) है। फोन को पर्ल वाइट और कोरल ग्रे जैसे कलर्स में लिया जा सकेगा। 

ओपो की यह सीरीज इसलिए महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि अब इसे भारत में भी लॉन्‍च किया जाना है। वियतनाम की प्राइसिंग से भारत में इस फोन की कीमत का अनुमान लगाया जा सकता है। 
 

OPPO Reno 11 5G और Reno 11 Pro 5G के specifications, features

दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में FHD+ रेजॉलूशन मिलता है, जो 1080 x 2412 पिक्‍सल है। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। एचडीआर 10 प्‍लस सपोर्ट भी इसमें है। 
Advertisement

OPPO Reno 11 5G और Reno 11 Pro 5G में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। Reno 11 Pro का सेल्‍फी कैमरा ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। बैक साइड में इन फोन्‍स में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। उसमें ऑप्‍ट‍िकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट है। इसके अलावा 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस और 32 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा है। 

Reno 11 5G में कंपनी ने मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया है, जबकि Reno 11 Pro 5G में डाइमें‍सिटी 8200 चिपसेट है। Reno 11 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Reno 11 Pro 5G में 4600 एमएएच की बैटरी है। यह 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

दोनों ही स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलते हैं, जिनमें लेटेस्‍ट कलरओएस की लेयर है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, आई आर ब्‍लास्‍टर की खूबियां भी इन फोन्‍स में हैं। दोनों ही मॉडलों का वजन 200 ग्राम से कम है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and premium design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Bad
  • Bloated software
  • No stereo speakers
  • Lack an official IP rating
  • No wireless charging
  • Below average video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.