Oppo Reno 10 5G Series Launched : 100W चार्जिंग, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले और एडवांस कैमरों के साथ ओपो के नए रेनो फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo Reno 10 5G Series : इनमें 6.7 इंच का डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और ट्रिपल रियर कैमरा की खूबियां हैं।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 मई 2023 19:54 IST
ख़ास बातें
  • ओपो की नई रेनो सीरीज को चीन में लाया गया है
  • Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ फोन हुए लॉन्‍च
  • इनकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है

Oppo Reno 10 में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है। Reno 10 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर लगाया गया है, जबकि Reno 10 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है।

Photo Credit: Oppo

ओपो रेनो 10 5जी (Oppo Reno 10 5G) स्‍मार्टफोन सीरीज को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने तीन स्‍मार्टफोन्‍स- वनिला Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ को पेश किया है। इनमें 6.7 इंच का डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और ट्रिपल रियर कैमरा की खूबियां हैं। Oppo Reno 10 में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है। Reno 10 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर लगाया गया है, जबकि Reno 10 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। दोनों प्रो मॉडल 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
 

Oppo Reno 10 5G, Reno 10 Pro 5G और Reno 10 Pro+ 5G के दाम और उपलब्‍धता 

Oppo Reno 10 5G की कीमत इसके बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 2,499 युआन (लगभग 29,000 रुपये) है। 12GB रैम + 256 स्टोरेज वेरिएंट के दाम 2,799 युआन (लगभग 32,000 रुपये) हैं। 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 2,999 युआन (लगभग 35,000 रुपये) का है। इसे ब्रिलियंट गोल्ड, कलरफुल ब्लू और मून सी ब्लैक कलर्स में लाया गया है। 

Reno 10 Pro 5G का बेस वेरिएंट 16 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,000 रुपये) है। 16 जीबी रैम + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,899 युआन (लगभग 45,200 रुपये) है। इसे ब्रिलियंट गोल्ड, कलरफुल ब्लू और मून सी ब्लैक कलर्स (अनुवादित) में लाया गया है और ओपो की चीनी वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है।

Reno 10 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 3,899 युआन (लगभग 45,000 रुपये) है। इसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 4,299 युआन (लगभग 50,000 रुपये) में लिया जा सकेगा। फोन को ब्रिलियंट गोल्ड, मूनसी ब्लैक और ट्वाइलाइट पर्पल कलर ऑप्शन में लाया गया है। तीनों फोन्‍स को चीन में प्री-बुक कराया जा सकता है। डिलीवरी 1 जून से शुरू होने की उम्मीद है।
 

Oppo Reno 10 5G सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

सबसे पहले बात Oppo Reno 10 की। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम और ColorOS 13.1 की लेयर वाले इस स्‍मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी + AMOLED डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। साथ में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का एक सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा भी 32MP का है। 4600 एमएएच की बैटरी इस फोन में दी गई है, जो 80 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

वहीं, Oppo Reno 10 Pro 5G भी एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम और ColorOS 13.1 की लेयर के साथ आता है। इसमें 6.74 इंच का फुल-एचडी + ओलेड कर्व्‍ड डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जो OIS के साथ आता है। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का एक सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा भी 32MP का है। 4600 एमएएच की बैटरी इस फोन में दी गई है, जो 100 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

सीरीज के सबसे प्रीमियम स्‍मार्टफोन Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 6.74 इंच का फुल-एचडी + ओलेड कर्व्‍ड डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का पेरिस्‍कोप सेंसर है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का सोनी का सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा 32MP का है। 4700 एमएएच की बैटरी इस फोन में दी गई है, जो 100 वॉट की सुपर फ्लैश  चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Immersive, bright display
  • Versatile camera system
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Bloated software
  • Competition offers better performance
  • No IP rating or stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant, curved-edge display
  • Impressive gaming performance
  • Good battery life, 100W fast charging
  • Quality telephoto and selfie cameras
  • Bad
  • No wireless charging or IP rating
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
  2. 50MP कैमरा वाला Xiaomi फोन मिल रहा बंपर सस्ता, जानें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar सेंटर कैसे खोजें, MapmyIndia और Google Maps के जरिए सब होगा आसान
  2. Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 50MP कैमरा वाला Xiaomi फोन मिल रहा बंपर सस्ता, जानें पूरी डील
  4. बिटकॉइन के रिजर्व को घटा रहा भूटान, क्रिप्टो माइनिंग में भी हुई कमी!
  5. Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
  7. Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला
  8. जब चांद को कैमरे में किया कैद! NASA के Artemis II मिशन में Nikon कैमरा के साथ Apple का यह फोन भी था ...
  9. न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
  10. Xiaomi ने नया Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro किया लॉन्च, गंदगी और बैक्टीरिया का सफाया! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.