ओप्पो आर7 प्लस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च

ओप्पो आर7 प्लस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
ओप्पो ने सितंबर महीने में भारत में आर7 लाइट के साथ अपना आर7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने अब चीन में इस हैंडसेट का हाई-एंड वेरिएंट लॉन्च किया है।

इस स्मार्टफोन की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट से की जा सकती है। नए वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर इस महीने में ही लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो आर7 प्लस के हाई-एंड वेरिएंट के अंतरराष्ट्रीय मॉडल की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,300 रुपये) होगी।

ओप्पो आर7 प्लस के हाई-एंड वेरिएंट के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन आर7 प्लस जैसे ही हैं। हालांकि, नया वेरिेएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। याद रहे है कि ओप्पो आर7 प्लस को 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

याद रहे कि ओप्पो आर7 प्लस एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन ओप्पो द्वारा डेवलप किए गए कलर ओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। हैंडसेट में 6 इंच का फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। यह 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। डिवाइस में 4100 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी कनेक्टिविटी मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए डिवाइस में मौजूद हाइब्रिड नैनो-सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

ओप्पो आर7 प्लस में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 एमएसएम8939 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में एड्रेनो 305 जीपीयू मौजूद है। डिवाइस में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर और एफ/2.4 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट में प्योर इमेंज 2.0+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके जरिए अल्ट्रा-एचडी 50 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें खींची जा सकती हैं।

आर7 प्लस का डाइमेंशन 158x82x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम। डिवाइस में वीओओसी फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »