Oppo R15 और R15 Dream Mirror Edition को मिला कलर ओएस 5.2.1 अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने Oppo R15 और Oppo R15 Dream Mirror Edition स्मार्टफोन के लिए कलर ओएस 5.2.1 अपडेट को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 2 जनवरी 2019 13:39 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो की आर15 सीरीज को मिला ColorOS 5.2.1 अपडेट
  • ओप्पो के दोनों फोन में 6.28 इंच के फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले हैं
  • दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले हैं

Oppo R15 और R15 Dream Mirror Edition को मिला कलर ओएस 5.2.1 अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने Oppo R15 और Oppo R15 Dream Mirror Edition स्मार्टफोन के लिए कलर ओएस 5.2.1 अपडेट को जारी कर दिया है। बता दें कि फिलहाल यह अपडेट चीन में रोल आउट किया गया है। ओप्पो आर15 और ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन को मिले अपडेट के साथ एआई असिस्टेंट, हाइपर बूस्ट, नया वीडियो एडिटिंग टूल समेत कई अन्य फीचर्स मिलेंगे।

याद करा दें कि, मंगलवार यानी 1 जनवरी 2019 को Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने अपने Realme 2 और Realme C1 स्मार्टफोन के लिए कलर ओएस 5.2 अपडेट को जारी किया था। Oppo ने पिछले साल R15 सीरीज को चीनी मार्केट में उतारा था। हैंडसेट की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,800 रुपये) है। बता दें कि डिवाइस को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। Gizmochina ने रिपोर्ट किया है कि अपडेट की जानकारी चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo के जरिए सामने आई है। पोस्ट के मुताबिक, अपडेटस को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है।

यदि आप अपडेट मिलने तक का इंतजार नहीं कर सकते तो अपडेट फाइल को डाउनलोड भी किया जा सकता है। एआई असिस्टेंट को ओपन करने के लिए आपको पावर बटन को 0.5 सेकेंड तक दबाकर रखना होगा। असिस्टेंट का इस्तेमाल शब्द को स्कैन करने, इमेज को ट्रांसलेट करने और दस्तावेजों को स्कैन करने के लिए किया जा सकता है। अपडेट के साथ हाइपर बूस्ट फीचर भी मिलेगा जो गेमिंग परफॉर्मेंस को इंप्रूव करेगा। इसी के साथ कई अन्य फीचर्स भी नए अपडेट के साथ फोन में जुड़ जाएंगे।
 

Oppo R15, Oppo R15 Dream Mirror Edition के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) ओप्पो आर15 और ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में 6.28 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले हैं जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले हैं। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलते हैं। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो एफ/2.0 अपर्चर वाले हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

अंतर की बात करें तो ओप्पो आर15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 चिपसेट के साथ एआरएम माली-जी72 एमपी3 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 6 जीबी रैम। वहीं, ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम है। इसके अलावा ओप्पो के दोनों ही स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप वाले हैं। आर15 में 16 मेगापिक्सल के सोनी आईएमएक्स519 सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं, ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा ओप्पो आर15 वाला ही है। लेकिन सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।

ओप्पो आर15 की बैटरी 3450 एमएएच की है। वहीं, 3400 एमएएच की बैटरी ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में जान फूंकने का काम करती है। दोनों ही हैंडसेट ओप्पो के VOOC फ्लैश चार्जिंग तकनीक के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो नए ओप्पो स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी के साथ आते हैं। इसके अलावा इन स्मार्टफोन का वज़न 175 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.